श्रीगंगानगर.
उन वरिष्ठ शिक्षकों को अब प्रशिक्षण नहीं लेना पड़ेगा
जो पहले से ही प्रशिक्षण ले चुके हैं। वर्ष 2015 दिसंबर के बाद प्रशिक्षण
प्राप्त कर चुके इन शिक्षकों के लिए माध्यमिक शिक्षा परिषद ने सभी जिला
परियोजना समन्वयकों को छूट के आदेश दे दिए हैं। परिषद के अतिरिक्त राज्य
परियोजना निदेशक सुरेश चंद्र ने परिपत्र जारी कर
कहा कि प्रशिक्षणार्थियों
की सूची में शामिल ऐसे शिक्षकों को छूट मिलेगी जो पिछले दो साल में
प्रशिक्षण हासिल कर चुके हैं। उन्हें प्रशिक्षण प्राप्त करने का प्रमाण
पत्र प्रस्तुत करने पर जिला परियोजना समन्वयक से छूट मिलेगी। श्रीगंगानगर
जिले में रमसा ने भी कई ऐसे शिक्षकों की प्रशिक्षण में ड्यूटी लगा दी थी
जिन्होंने दो साल के बीच प्रशिक्षण प्राप्त किया था। अब उन्हें राहत
मिलेगी।
राजस्थान शिक्षक संघ (सियाराम) की संघर्ष समिति के
प्रदेश संयोजक प्रवीण गौड़ का कहना है कि आठ मई 2018 को द्वितीय श्रेणी
अध्यापकों के दस दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण के लिए ड्यूटी लगाई गई है।
प्रशिक्षण के लिए जो सूची जिला शिक्षा अधिकारी (माध्यमिक)और जिला परियोजना
अधिकारी (रमसा)ने जारी की है। इसमें परियोजना निदेशक ने विभाग के आदेशों की
पालना नहीं की है।
संस्था प्रधानों को मिलेंगे नोटिस
उन संस्था प्रधानों को कारण बताओ नोटिस मिलेंगे जिन्होंने प्रशिक्षार्थियों की सूची में पूर्व में प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके शिक्षकों के नाम दर्ज कर दिए थे।
सेवानिवृत्ति वालों को भी छूट
जिनकी सेवानिवृत्ति में एक
साल शेष है। उन्हें भी प्रशिक्षण से छूट मिलेगी। साथ ही गंभीर बीमारी से
पीडि़त,गर्भवती शिक्षिका और जिस शिक्षिका के छह माह तक के बच्चे हैं,
उन्हें भी प्रशिक्षण से छूट मिल सकती है। साथ ही तीन साल तक के बच्चों वाली
शिक्षिका को आवासीय शिविर से मुक्त रखा गया है।
आदेश मिला है
वरिष्ठ शिक्षकों को प्रशिक्षण में छूट से संबंधित एक आदेश आया है। इसमें दिए गए निर्देशों के अनुरूप पात्र अध्यापक-अध्यापिकाओं को छूट प्रदान की जाएगी।
-अनिल स्वामी, एडीपीसी,राजस्थान माध्यमिक शिक्षा परिषद, श्रीगंगानगर।
Important Posts
Advertisement
UPTET news
';
(function() {
var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true;
dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js';
(document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq);
})();
Photography
Popular Posts
- व्याख्याता(स्कुल शिक्षा) राजनीति विज्ञान के कार्मिकों द्वारा चाही गई परीक्षा/पद विज्ञप्ति भर्तियों /साक्षात्कार में सम्मिलित होने हेतु अनापत्ति आदेश
- महत्वपूर्ण सुचना : अल्पसंख्यक समुदाय छात्रवृत्ति फार्म 30 तक
- शिक्षकों को पदोन्नती का लाभ मिले
- प्राचार्य बने व्याख्याताओं के तबादले निरस्त : राजस्थान शिक्षकों का ब्लॉग
- शिक्षा विभाग कार्यालयों के नम्बर
- अच्छी खबर : तृतीय श्रेणी अध्यापक सीधी भर्ती 2018 के तहत चयनित अभ्यर्थियों को ब्लॉक आवंटन के आदेश जारी
- Good news 7th pay commission Highlights : राजस्थान शिक्षकों का ब्लॉग
- REET News : रीट : 52 हजार पद खाली, 15 हजार पर भर्ती - किस जिले में कितने पद खाली
- REET Job News : पहले चरण में शिक्षकों के 15 हजार पदों पर भर्ती
- Rochak Posts : ऐसे शारीरिक संबंध बनाना चाहती है महिलाएं...!