जयपुर। पंचायती राज विभाग के ६५ हजार शिक्षक, विभाग की दोहरी नियमों की
मार झेलने पर मजबूर हैं। शिक्षा विभाग के दोहरे नियमों के चलते शिक्षकों को
वेतन के लिए एक-एक महीने का इंतजार करना पड़ रहा है। शिक्षकों की सेवा
पुस्तिका तो एक अधिकारी के अधीन है, जबकि वेतन देने का काम दूसरे अधिकारी
के अधीन है। ऐसे में आपसी तालमेल में कमी व अन्य कारणों के चलते शिक्षकों
को भुगतना पड़ रहा है।
यह है पूरा मामला
साल की शुरुआत में नियमों में बदलाव कर विभाग ने पंचायती राज शिक्षक
(जिनके पीडी खाते यानी कि निक्षेप खाते हैं) के सेवा पुस्तिका पदेन
प्रारम्भिक शिक्षा अधिकारी (पीईईओ) को दे दी। जिससे शिक्षकों के नौकरी,
छुट्टी आदि सभी अधिकार पीइइओ के अधीन आ गए। शिक्षकों के वेतन बिल बनाने का
अधिकार पीइइओ को दिए गए, जबकि शिक्षकों के खाते में वेतन जमा कराने का काम
अभी भी बीइओ (ब्लॉक शिक्षा अधिकारी) के पास ही है। नियमों के इस दोहराव के
चलते पीइइओ वेतन के बिल बनाने में ढिलाई कर रहे हैं। वहीं बीइओ अपने खातों
से शिक्षकों के खातों में वेतन भेजने से पहले भी दो बार विचार कर रहे हैं।
ब्लॉक शिक्षा अधिकारियों का कहना है कि शिक्षकों की सेवा पुस्तिका हमारे
पास नहीं होती। शिक्षक कब काम कर रहा है और कब छुट्टी ले रहा है। इसकी
जानकारी भी नहीं होती। मगर वेतन हमारे खातों से जाता है। यह वेतन नियमों के
भी खिलाफ है। वहीं पदेन प्रारम्भिक शिक्षा अधिकारियों ने बताया कि
शिक्षकों की मॉनिटरिंग का अधिकारी तो दे दिया है। मगर वेतन देने का अधिकार
नहीं है। ऐसे में कई बार परेशानी होती है।
- अलग-अलग नियमों के चलते शिक्षकों को कई महीने बीस दिन तो कई बार महीने
भर तक वेतन के लिए इंतजार करना पड़ रहा है। नियमों में सुधार होना चाहिए।
सेवा पुस्तिका पीइइओ कार्यालय से बीइओ कार्यालय में भेजी जानी चाहिए।
- नारायण सिंह, प्रवक्ता, राजस्थान शिक्षक एवं पंचायती राज कर्मचारी संघ
Important Posts
Advertisement
UPTET news
';
(function() {
var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true;
dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js';
(document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq);
})();
Photography
Popular Posts
- व्याख्याता(स्कुल शिक्षा) राजनीति विज्ञान के कार्मिकों द्वारा चाही गई परीक्षा/पद विज्ञप्ति भर्तियों /साक्षात्कार में सम्मिलित होने हेतु अनापत्ति आदेश
- महत्वपूर्ण सुचना : अल्पसंख्यक समुदाय छात्रवृत्ति फार्म 30 तक
- 35 हजार थर्ड ग्रेड शिक्षकों के स्थायीकरण के आदेश जारी : तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती, 2012
- शिक्षकों को पदोन्नती का लाभ मिले
- यहां छात्रों के फेल होने पर बांटते है चेतावनी की मिठाई
- रेलवे भर्ती का रिजल्ट नवंबर में जारी होने की संभावना
- शिक्षा विभाग कार्यालयों के नम्बर
- सम्मान के लिए 8 हजार में से एक भी शिक्षक नहीं मिला
- अच्छी खबर : तृतीय श्रेणी अध्यापक सीधी भर्ती 2018 के तहत चयनित अभ्यर्थियों को ब्लॉक आवंटन के आदेश जारी
- प्राचार्य बने व्याख्याताओं के तबादले निरस्त : राजस्थान शिक्षकों का ब्लॉग