एजुकेशन रिपोर्टर |जयपुर शिक्षा संकुल में 30 अप्रैल से शुरू हुआ तृतीय श्रेणी शिक्षकों के
तबादलों का कैंप शनिवार को खत्म हो गया। इस काम के लिए आई टीमों को जिलों
में भेज दिया गया। करीब 13 दिन चले इस कैंप के बावजूद तृतीय श्रेणी
शिक्षकों की एक भी सूची जारी नहीं की गई। शिक्षकों को इन सूचियों के लिए
अभी और इंतजार करना होगा।
विभाग ने अब रविवार से उपनिदेशक और निदेशक
कार्यालयों की टीमों को बुलाया है। इन दौरान वरिष्ठ अध्यापक और
व्याख्याताओं के तबादले के लिए कवायद होगी। शिक्षक इस बात को लेकर हैरान है
कि वरिष्ठ अध्यापक और व्याख्याताओं के तबादले की गाइडलाइन ही जारी नहीं की
गई और ना ही कोई आवेदन लिया तो इस कैंप में अधिकारी किसके तबादले की कवायद
करेंगे। माना जा रहा है कि इन दोनों की श्रेणियों के तबादले केवल डिजायर
के आधार पर होंगे। उधर, तृतीय श्रेणी शिक्षकों के तबादले की सूचियां जारी
नहीं होने के पीछे कई कारण गिनाए जा रहे हैं। विभाग अभी यह तय नहीं कर पा
रहा है कि इन सूचियों पर डीईओ हस्ताक्षर करे या पंचायतीराज के अधिकारी। इसी
प्रकार खाली पदों की संख्या कम होने के कारण सेटअप परिवर्तन के दायरे में आ
रहे शिक्षकों के पद काउंसलिंग करने से पहले ही रिक्त मानकर इन पदों पर
तबादला करने को लेकर भी विभाग संभावना तलाश रहा है। ताकि अधिक से अधिक
शिक्षकों का तबादला हो सके। शिक्षकों का कहना है कि विभाग ने 13 दिन कैंप
लगा लिया। सरकार को लाखों रुपए के टीए-डीए का भुगतान करना होगा। इसके
बावजूद सूचियां जारी नहीं होने से इस कैंप का कोई लाभ नहीं मिला।
Important Posts
Advertisement
UPTET news
';
(function() {
var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true;
dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js';
(document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq);
})();
Photography
Popular Posts
- व्याख्याता(स्कुल शिक्षा) राजनीति विज्ञान के कार्मिकों द्वारा चाही गई परीक्षा/पद विज्ञप्ति भर्तियों /साक्षात्कार में सम्मिलित होने हेतु अनापत्ति आदेश
- महत्वपूर्ण सुचना : अल्पसंख्यक समुदाय छात्रवृत्ति फार्म 30 तक
- शिक्षकों को पदोन्नती का लाभ मिले
- प्राचार्य बने व्याख्याताओं के तबादले निरस्त : राजस्थान शिक्षकों का ब्लॉग
- शिक्षा विभाग कार्यालयों के नम्बर
- अच्छी खबर : तृतीय श्रेणी अध्यापक सीधी भर्ती 2018 के तहत चयनित अभ्यर्थियों को ब्लॉक आवंटन के आदेश जारी
- Good news 7th pay commission Highlights : राजस्थान शिक्षकों का ब्लॉग
- REET News : रीट : 52 हजार पद खाली, 15 हजार पर भर्ती - किस जिले में कितने पद खाली
- REET Job News : पहले चरण में शिक्षकों के 15 हजार पदों पर भर्ती
- Rochak Posts : ऐसे शारीरिक संबंध बनाना चाहती है महिलाएं...!