उदयपुर .
राजस्थान शिक्षक एवं पंचायतीराज कर्मचारी संघ की बैठक रविवार को प्रदेश
वरिष्ठ उपाध्यक्ष शेर सिंह चौहान की अध्यक्षता में फतह स्कूल में हुई।
इसमें शिक्षकों ने आरोप लगाया कि रा.उ.मा.वि.ढूढी, दादिया, परमदा व पडावली
खुर्द के पीईईओ कार्यालय की ओर से प्रारम्भिक शिक्षा के शिक्षकों से वेतन
बिल बनाने के लिए पैसे की मांग की जा रही है।
यह भी आरोप लगाया गया कि प्रतिमाह वेतन बिल, वेतन एरियर के बिल बनाने के
एवज में प्रति शिक्षक से 25 से 100 रुपए की की मांग की जाती है। जब से
पीईईओ को वित्तीय अधिकार दिए गए हैं, तब से शिक्षकों की वेतन समस्या ज्यादा
बढ़ गई है। कई शिक्षकों को जनवरी माह से वेतन आज तक नहीं मिला है।
संघ ने मांग की है कि ब्लॉक स्तर पर जिला शिक्षा अधिकारी के स्तर का
अधिकारी नियुक्त कर वेतन एवं वित्तीय अधिकार उन्हें सौंपा जाए। 2012, 2015
वाले शिक्षकों के वेतन एरियर के बजट की राशि पीईईओ को प्राप्त हो चुकी है।
कई पीईईओ की ओर से आज तक वेतन एरियर राशि का भुगतान शिक्षकों को नहीं किया
गया है।
यह आ रही है समस्या
ठ्ठ राशि नहीं देने पर शिक्षकों
को अपने स्वयं के स्तर पर वेतन बिल बनवाने को बाध्य किया जाता है। ठ्ठ
सातवें वेतन आयोग में वेतन स्थरीकरण आदेश हो जाने के बावजूद पीईईओ द्वारा
पुराना वेतन दिया जा रहा है तथा अक्टूबर 2017 से देय सातवे ंवेतन का एरियर
भी नहीं दिया जा रहा है।
-संघ ने आगामी ग्रीष्मावकाश में शिक्षकों के लिए आयोजित प्रशिक्षण शिविर
गैर आवासीय करवाने, प्रशिक्षण में ब्लॉक बदलने की छूट देने की मांग की है।
ठ्ठ बैठक में चन्दशेखर परमार, सतीश जैन, महेन्द्र सिंह शक्तावत, दिनेश
डाकोत, कोशल वैरागी, देवी सिंह सांरगदेवोत, गायत्री पण्ड्या, राम सुन्दर
कलाल आदि मौजूद थे।
Important Posts
Advertisement
UPTET news
';
(function() {
var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true;
dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js';
(document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq);
})();
Photography
Popular Posts
- व्याख्याता(स्कुल शिक्षा) राजनीति विज्ञान के कार्मिकों द्वारा चाही गई परीक्षा/पद विज्ञप्ति भर्तियों /साक्षात्कार में सम्मिलित होने हेतु अनापत्ति आदेश
- महत्वपूर्ण सुचना : अल्पसंख्यक समुदाय छात्रवृत्ति फार्म 30 तक
- 35 हजार थर्ड ग्रेड शिक्षकों के स्थायीकरण के आदेश जारी : तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती, 2012
- शिक्षकों को पदोन्नती का लाभ मिले
- रेलवे भर्ती का रिजल्ट नवंबर में जारी होने की संभावना
- यहां छात्रों के फेल होने पर बांटते है चेतावनी की मिठाई
- शिक्षा विभाग कार्यालयों के नम्बर
- सम्मान के लिए 8 हजार में से एक भी शिक्षक नहीं मिला
- CTET के आवेदन 22/06/2016 से शुरू , Last Date : 18/07/2016
- अच्छी खबर : तृतीय श्रेणी अध्यापक सीधी भर्ती 2018 के तहत चयनित अभ्यर्थियों को ब्लॉक आवंटन के आदेश जारी