जयपुर। बीजेपी हाईकमान से मतभेद का खामियाजा राजस्थान के बेरोजगार युवकों भी उठाना पड़ सकता है। अगर वसुंधरा राजे के मन मुताबिक प्रदेश अध्यक्ष नहीं चुना गया तो लाखों शिक्षकों की भर्ती पर खतरा मंडरा सकता है।
दरअसल सीएम वसुंधरा राजे ने बजट के दौरान 77,100 पदों पर शिक्षक भर्ती की घोषणा की थी। फिर बाद में सेकेंड ग्रेड शिक्षकों के 9 हजार पदों पर भर्ती की घोषणा हुई। एक नजर में देखा जाए तो शिक्षा विभाग में 1 लाख से ज्यादा भर्तियां होनी है। वहीं अब राजस्थान में बीजेपी में प्रदेश अध्यक्ष पद को लेकर घमासान जारी है।
इसमें सीएम वसुंधरा राजे समेत तमाम मंत्री लगे हुए हैं। ऐसे में पार्टी और सरकार दोनों का काम प्रभावित हो रहा है। राजनीतिक जानकारों के मुताबिक अगर प्रदेश अध्यक्ष पद पर वसुंधरा खेमे के नेता को नहीं बिठाया गया है आने वाले दिनों में सरकार का काम और प्रभावित होगा।
यह भी पढ़ें: टोंक में बलात्कारियों के खिलाफ 'आक्रोश' फांसी के लिए DM को सौंपा ज्ञापन
इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं। अगर केंद्रीय नेतृत्व अपने खास नेता को प्रदेश अध्यक्ष की कुर्सी पर बिठाता है तो वसुंधरा राजे के मन मुताबिक टिकट वितरण नहीं हो पाएगा। ऐसे में सरकार का काम विकास कार्यों से हटकर पार्टी के अंतरिक कलह को सुझलाने में लगा रहेगा। जिससे साफ तौर पर शिक्षक भर्ती प्रभावित होगी।
कर्नाटक चुनाव के बाद घोषणा संभव
परनामी के इस्तीफे बाद केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत का नाम प्रदेश अध्यक्ष पद की रेस में आगे था लेकिन सीएम राजे शेखावत के नाम से सहमत नहीं हैं। जिसके चलते हाल ही में सीएम राजे ने दिल्ली में पार्टी अध्यक्ष अमित शाह और अन्य पदाधिकारियों से मुलाकात की थी। इस दौरान पार्टी ने कर्नाटक चुनाव के बाद प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा की बात कही थी।
ये है 77 हजार पदों की की डिटेल
54 हजार तृतीय श्रेणी अध्यापक
9 हजार द्वितीय श्रेणी अध्यापक
5 हजार व्याख्याता की भर्ती
4 हजार 500 शरीरिक प्रतिशिक्षण अनुदेशक ग्रेड-3
एक हजार 500 संस्कृति शिक्षा अध्यापक
1 हजार 200 प्रयोगशाला सहायक ग्रेड—3
700 पुस्तकालय अध्यक्ष की भर्ती की घोषणा
Important Posts
Advertisement
UPTET news
';
(function() {
var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true;
dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js';
(document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq);
})();
Photography
Popular Posts
- व्याख्याता(स्कुल शिक्षा) राजनीति विज्ञान के कार्मिकों द्वारा चाही गई परीक्षा/पद विज्ञप्ति भर्तियों /साक्षात्कार में सम्मिलित होने हेतु अनापत्ति आदेश
- महत्वपूर्ण सुचना : अल्पसंख्यक समुदाय छात्रवृत्ति फार्म 30 तक
- शिक्षकों को पदोन्नती का लाभ मिले
- प्राचार्य बने व्याख्याताओं के तबादले निरस्त : राजस्थान शिक्षकों का ब्लॉग
- शिक्षा विभाग कार्यालयों के नम्बर
- अच्छी खबर : तृतीय श्रेणी अध्यापक सीधी भर्ती 2018 के तहत चयनित अभ्यर्थियों को ब्लॉक आवंटन के आदेश जारी
- Good news 7th pay commission Highlights : राजस्थान शिक्षकों का ब्लॉग
- REET News : रीट : 52 हजार पद खाली, 15 हजार पर भर्ती - किस जिले में कितने पद खाली
- REET Job News : पहले चरण में शिक्षकों के 15 हजार पदों पर भर्ती
- Rochak Posts : ऐसे शारीरिक संबंध बनाना चाहती है महिलाएं...!