पंचायतीराज मंत्री राजेंद्र सिंह राठौड़ की अध्यक्षता में सचिवालय में हुई
कैबिनेट सब कमेटी ने कर्मचारियों की मांगों पर सहमति जताई है.
कमेटी ने
राज्य कर्मचारियों के विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों को अपनी बात रखने का
मौका दिया. कर्मचारियों की मांगों के निस्तारण के लिए बनी कैबिनेट सब
कमेटी की बैठक सचिवालय में गुरुवार को फिर होगी. बुधवार को सचिवालय में हुई
अहम बैठक में कमेटी ने कर्मचारियों की मांगों पर सहमति जताते हुए वित्त
विभाग को प्रस्ताव भेजने का आश्वासन दिया.
कमेटी की सहमति देने के बाद इनका वित्त विभाग परीक्षण करेगा. उसके बाद
कर्मचारियों को इसका लाभ मिल पाएगा. बातचीत से कर्मचारी नेता काफी सकरात्मक
नजर आए. बैठक के बाद सार्वजनिक निर्माण मंत्री यूनुस खान ने कहा कि राज्य
सरकार कर्मचारियों की मांगों को पूरा करेगी इसके लिए वित्त विभाग को जरूरी
दिशा निर्देश जारी कर दिए हैं.
राजस्थान शिक्षक संघ (युवा) ने तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती 2012 व 2013 के
लंबित विभिन्न प्रकरणों का जल्द से जल्द निस्तारण करने की मांग की है. साथ
ही सभी शिक्षकों का बकाया वेतन एरियर के लिए बजट राशि जारी करने का अनुरोध
किया. इसी प्रकार अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति ने
सातवें वेतन आयोग की सिफारिशें केंद्र के समान लागू करने की मांग की. बैठक
में परिवहन मंत्री यूनूस खान, सहकारिता मंत्री अजय सिंह किलक और कार्मिक
विभाग के आला अधिकारियों सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे.
Important Posts
Advertisement
UPTET news
';
(function() {
var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true;
dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js';
(document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq);
})();
Photography
Popular Posts
- व्याख्याता(स्कुल शिक्षा) राजनीति विज्ञान के कार्मिकों द्वारा चाही गई परीक्षा/पद विज्ञप्ति भर्तियों /साक्षात्कार में सम्मिलित होने हेतु अनापत्ति आदेश
- महत्वपूर्ण सुचना : अल्पसंख्यक समुदाय छात्रवृत्ति फार्म 30 तक
- शिक्षकों को पदोन्नती का लाभ मिले
- प्राचार्य बने व्याख्याताओं के तबादले निरस्त : राजस्थान शिक्षकों का ब्लॉग
- शिक्षा विभाग कार्यालयों के नम्बर
- अच्छी खबर : तृतीय श्रेणी अध्यापक सीधी भर्ती 2018 के तहत चयनित अभ्यर्थियों को ब्लॉक आवंटन के आदेश जारी
- Good news 7th pay commission Highlights : राजस्थान शिक्षकों का ब्लॉग
- REET News : रीट : 52 हजार पद खाली, 15 हजार पर भर्ती - किस जिले में कितने पद खाली
- REET Job News : पहले चरण में शिक्षकों के 15 हजार पदों पर भर्ती
- Rochak Posts : ऐसे शारीरिक संबंध बनाना चाहती है महिलाएं...!