राजस्थान शिक्षक एवं पंचायतीराज कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने राज्य
सरकार से शिक्षक स्थानांतरण की जारी गाइड लाइन में बदलाव कर 31 दिसंबर 2012
के बाद नियुक्त शिक्षकों के भी समानता के आधार पर
तबादले किए जाने की मांग
की है। संघ के जिलाध्यक्ष राजेश शर्मा की अगुवाई में मुख्यमंत्री एवं
शिक्षा मंत्री के नाम कलेक्टर शुचि त्यागी को अलग अलग ज्ञापन सौंपकर
तबादलों में विभिन्न श्रेणी के शिक्षकों को सहूलियत दिए जाने की मांग की
गई। संघ के जिला मंत्री दिनेश चंद्र गुधेनियां ने बताया कि पिछले आठ सालों
से तृतीय श्रेणी शिक्षक व प्रबोधकों के स्थानांतरण नहीं किए जा रहे थे।
सरकार ने तृतीय श्रेणी शिक्षक प्रबोधकों के तबादलों पर रोक हटा कर आवेदन
पत्र लेने की प्रक्रिया शुरू कर सराहनीय एवं स्वागत योग्य कार्य किया है।
लेकिन शिक्षा विभाग की ओर से जारी गाइड लाइन में 31 दिसंबर 2012 के बाद
नियुक्त शिक्षकों के अंतर जिला तबादले नहीं करने की बाध्यता लगाकर हजारों
शिक्षकों को उनके गृह जिलों में जाने से वंचित किया जा रहा है। इनमें बड़ी
तादात में अविवाहित व विवाहित महिला शिक्षिकाएं शामिल हैं, जो वर्षो से
अपने घर परिवार से दूर नौकरी कर रही हैं और उन्हें शिक्षा विभाग द्वारा
जारी दिशा निर्देशों में तबादलों से वंचित किया जा रहा है। जिसको लेकर
शिक्षकों में बेहद रोष है। ज्ञापन में संघ ने मुख्यमंत्री एवं शिक्षा
मंत्री से जिला परिषद अध्यापक भर्ती 2013 से चयनित एवं उसके बाद नियुक्त
सभी शिक्षकों के उनके गृह जिले व जिले के अंदर ही स्थानांतरण करने ए शिक्षा
विभाग की ओर से जारी आवेदन पत्र में पारस्परिक स्थानांतरण का बिंदु शामिल
करने तथा तबादलों में माध्यमिक सैटअप से प्रारंभिक एवं प्रारंभिक से
माध्यमिक सैटअप में भी स्थानांतरण करने सहित 31 दिसंबर 12 के बाद नियुक्त
शिक्षकों के अंतर जिला तबादले नहीं करने की बाध्यता को हटाने की मांग करते
हुए नवीन दिशा निर्देश जारी करने की मांग की है। इस मौके पर चंद्रशेखर
शर्मा, उमेश कुमार कुशवाहा, मुकेश गुर्जर,आमोद श्रीवास्तव, विनोद सारस्वत,
प्रदीप शर्मा, मयंक पचौरी, मनीष गोयल, प्रदीप राजपूत, सत्येंद्र यादव,
दीनदयाल गुर्जर, यादराम सैनी, विष्णु शाक्य, केसरी सिंह यादव, कुलदीप
शर्मा, अनूप पाराशर, योगेंद्र सिंह, चेतन जैमन, संजय गुप्ता, विक्रम सिंह,
सुरेश चंद जाटव, राकेश बैरवा, सुरेंद्र यादव आदि मौजूद रहे।
Important Posts
Advertisement
UPTET news
';
(function() {
var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true;
dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js';
(document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq);
})();
Photography
Popular Posts
- व्याख्याता(स्कुल शिक्षा) राजनीति विज्ञान के कार्मिकों द्वारा चाही गई परीक्षा/पद विज्ञप्ति भर्तियों /साक्षात्कार में सम्मिलित होने हेतु अनापत्ति आदेश
- महत्वपूर्ण सुचना : अल्पसंख्यक समुदाय छात्रवृत्ति फार्म 30 तक
- शिक्षकों को पदोन्नती का लाभ मिले
- प्राचार्य बने व्याख्याताओं के तबादले निरस्त : राजस्थान शिक्षकों का ब्लॉग
- शिक्षा विभाग कार्यालयों के नम्बर
- अच्छी खबर : तृतीय श्रेणी अध्यापक सीधी भर्ती 2018 के तहत चयनित अभ्यर्थियों को ब्लॉक आवंटन के आदेश जारी
- Good news 7th pay commission Highlights : राजस्थान शिक्षकों का ब्लॉग
- REET News : रीट : 52 हजार पद खाली, 15 हजार पर भर्ती - किस जिले में कितने पद खाली
- REET Job News : पहले चरण में शिक्षकों के 15 हजार पदों पर भर्ती
- Rochak Posts : ऐसे शारीरिक संबंध बनाना चाहती है महिलाएं...!