अजमेर।
राजस्थान लोक सेवा आयोग इस साल बेरोजगार हो सकता है। दो साल से भर्ती
परीक्षाओं का कलैंडर नहीं बना है। नई भर्तियों का अता-पता नहीं है। पूर्व
हुई विभिन्न भर्ती परीक्षाओं के विवाद, आरक्षण संबंधित परेशानियों को देखते
हुए आयोग की राह आसान नहीं होगी।
राजस्थान लोक सेवा आयोग आरएएस एवं अधीनस्थ सेवा भर्ती परीक्षा सहित
कॉलेज लेक्चरर, स्कूल व्याख्याता भर्ती परीक्षा, कृषि, कारागार, कनिष्ठ
लेखाकार और अन्य भर्ती परीक्षाएं कराता रहा है। कार्मिक विभाग, संबंधित
विभाग और सरकार से अभ्यर्थना, पदों का वर्गीकरण मिलने के बाद आयोग भर्ती
परीक्षाओं का आयोजन करता है।
साथ ही भर्ती परीक्षाओं का कलैंडर भी तय करता है। लेकिन कई मामलों में आयोग की परीक्षा तिथियां कलैंडर संघ लोक सेवा आयोग , विश्वविद्यालयों और अन्य एजेंसी से टकराती है। इसके चलते परीक्षा कराने में खासी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
विवादों के साए में परीक्षाएं...
राज्य सरकार ने
आयोग का गठन सिर्फ आरएएस एवं अधीनस्थ सेवा भर्ती परीक्षा कराने के लिए किया
था। तत्कालीन भाजपा सरकार ने वर्ष 2005-06 से इसे तृतीय श्रेणी शिक्षक
भर्ती परीक्षा का काम
सौंपा। इसके बाद प्रथम और द्वितीय श्रेणी स्कूल व्याख्याता, कृषि, कारागार,
मेडिकल, तकनीकी शिक्षा, पुराततत्व एवं संग्रहालय विभाग और अन्य महकमों की
भर्तियां भी आयोग को सौंपी गई। कुछेक परीक्षाओं को छोड़कर आयोग को अधिकांश
में परेशानियां झेलनी पड़ी हैं।
अध्यक्ष आए तो भर्तियां नदारद...
सरकार ने पिछले
साल दिसम्बर में डॉ. आर. एस. गर्ग को स्थाई अध्यक्ष नियुक्त किया था। इससे
यह उम्मीद बंधी की सरकार आयोग को नई भर्तियां भी सौंपेगी। लेकिन डेढ़ महीने
बाद भी भर्तियों का अता-पता नहीं है। नियमानुसार आयोग के सबसे वरिष्ठतम
सदस्य को कार्यवाहक अध्यक्ष बनाया जाता रहा। पिछले साल सरकार ने किसी
वरिष्ठ सदस्य को विधिवत कार्यभार नहीं सौंपा।
जबकि राज्यपाल, हाईकोर्ट, राजस्व मंडल की तरह संवैधानिक संस्था होने के
नाते यहां अध्यक्ष पद कभी खाली नहीं रह सकता है। मालूम हो कि स्थाई अध्यक्ष
नहीं होने से आयोग की निर्धारित भर्ती परीक्षाएं और तकनीकी मामले उलझे
पड़े रहते हैं।
Important Posts
Advertisement
UPTET news
';
(function() {
var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true;
dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js';
(document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq);
})();
Photography
Popular Posts
- व्याख्याता(स्कुल शिक्षा) राजनीति विज्ञान के कार्मिकों द्वारा चाही गई परीक्षा/पद विज्ञप्ति भर्तियों /साक्षात्कार में सम्मिलित होने हेतु अनापत्ति आदेश
- महत्वपूर्ण सुचना : अल्पसंख्यक समुदाय छात्रवृत्ति फार्म 30 तक
- 35 हजार थर्ड ग्रेड शिक्षकों के स्थायीकरण के आदेश जारी : तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती, 2012
- शिक्षकों को पदोन्नती का लाभ मिले
- यहां छात्रों के फेल होने पर बांटते है चेतावनी की मिठाई
- रेलवे भर्ती का रिजल्ट नवंबर में जारी होने की संभावना
- शिक्षा विभाग कार्यालयों के नम्बर
- सम्मान के लिए 8 हजार में से एक भी शिक्षक नहीं मिला
- अच्छी खबर : तृतीय श्रेणी अध्यापक सीधी भर्ती 2018 के तहत चयनित अभ्यर्थियों को ब्लॉक आवंटन के आदेश जारी
- प्राचार्य बने व्याख्याताओं के तबादले निरस्त : राजस्थान शिक्षकों का ब्लॉग