Advertisement

एक लाख भर्तियों की घोषणा, शेखावाटी के पांच लाख बेरोजगार करेंगे प्रयास

राज्य बजट में सीकर को तो बड़ी सौगात नहीं मिली, लेकिन पांच लाख से ज्यादा बेरोजगार युवाओं के लिए कई बड़ी भर्तियों की घोषणा की गई है। इससे यहां की कोचिंग इंडस्ट्री को भी बड़े स्तर पर फायदा होने वाला है। घोषणा के अनुसार, करीब 77 हजार टीचर, 1161 पुलिस, दो हजार पटवारी और एक हजार नर्सिंग के पदों पर भर्ती होगी। 

हालांकि 70 हजार पदों की अटकी भर्तियों को पूरा कराने के लिए सरकार ने कोई घोषणा नहीं की। नई भर्तियों से कोचिंग इंडस्ट्री को करीब 100 करोड़ रुपए का फायदा होने की उम्मीद है। पूरे साल में जैसलमेर, जयपुर, श्रीगंगानगर, बाड़मेर और अलवर जैसे जिलों से हजारों बच्चे यहां पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री वसुंधराराजे ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि सरकार एक लाख से ज्यादा पदों पर भर्ती करेगी। खाली पदों को भरने की पूरी कोशिश की जाएगी। पिछले सालों में निकली भर्तियों के आंकड़े को खंगाले तो हर भर्ती में करीब 30 फीसदी सफल अभ्यर्थी शेखावाटी से रहे हैं। इसलिए इस बार भी उम्मीद ज्यादा है।

उम्मीद

ग्रेड थर्ड शिक्षक भर्ती : 54 हजार पदों पर भर्ती होगी। रीट के 35 हजार पदों की भर्ती के अलावा यह घोषणा है। शेखावाटी के करीब 1.5 लाख स्टूडेंट्स को फायदा मिलेगा। भर्ती की प्रक्रिया में छह महीने का वक्त लगेगा। क्योंकि-अभी रीट की प्रक्रिया पूरी कराई जाएगी।

ग्रेड सैकंड : 9000 पदों पर भर्ती। आरपीएससी अगले माह तक विज्ञप्ति देगी। शेखावाटी के एक लाख स्टूडेंट्स इंतजार कर रहे थे।

जानिए कौनसी भर्ती कब आैर कैसे होगी, ग्रेड थर्ड शिक्षकों की भर्ती छह माह में

पीटीआई : 4500 पदों पर ग्रेड थर्ड पीटीआई की भर्ती होगी। भर्ती प्रक्रिया में दो महीने का वक्त लग सकता है।

संस्कृत : संस्कृत शिक्षा विभाग में 1500 पदों पर भर्ती होगी। तीन महीने का वक्त लगेगा। शेखावाटी के 30 हजार युवा प्रयास करेंगे।

प्रधानाध्यापक : 1200 पदों पर भर्ती होगी। यह भर्ती सीधी होने की संभावना। हालांकि बजट में स्पष्ट उल्लेख नहीं किया गया है।

प्रयोगशाला सहायक : 1200 पदों पर भर्ती होगी। समय लगेगा।

पुलिस : 1161 पुलिसकर्मियों की भर्ती होगी। अभी कांस्टेबल भर्ती पूरी की जाएगी। इस भर्ती के लिए शेखावाटी के 30 हजार युवा प्रयास करेंगे।

पटवार भर्ती : अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड द्वारा यह भर्ती हो सकती है। इससे 40 हजार से ज्यादा युवाओं को फायदा होगा।

नर्सिंग : एक हजार पदों पर नर्सिंगकर्मियों की भर्ती होगी। भर्ती में तीन से चार महीने का वक्त लगेगा।

नर्सिंग सैकंड ग्रेड : 4514 अौर 5558 पदों पर महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं की भर्ती की जाएगी। इसमें समय लग सकता है। शेखावाटी की करीब 25 हजार महिला अभ्यर्थी इसके लिए प्रयास करेंगी। भर्ती स्वास्थ्य विभाग कराएगा। 

UPTET news

Recent Posts Widget
'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();

Photography

Popular Posts