Advertisement

1 लाख भर्तियां : 100 करोड़ का फायदा होगा कोचिंग इंडस्ट्री को

राज्य बजट में सीकर को तो बड़ी सौगात नहीं मिली, लेकिन पांच लाख से ज्यादा बेरोजगार युवाओं के लिए कई बड़ी भर्तियों की घोषणा की गई है। इससे यहां की कोचिंग इंडस्ट्री को भी बड़े स्तर पर फायदा होने वाला है। नई भर्तियों से कोचिंग इंडस्ट्री को करीब 100 करोड़ रुपए का फायदा होने की उम्मीद है। 

ग्रेड थर्ड शिक्षक भर्ती : 54 हजार पदों पर भर्ती होगी। रीट के 35 हजार पदों की भर्ती के अलावा यह घोषणा है। शेखावाटी के करीब 1.5 लाख स्टूडेंट्स को इसका फायदा मिलेगा।

ग्रेड सैकंड : नौ हजार पदों पर भर्ती होगी। आरपीएससी अगले महीने विज्ञप्ति जारी करेगी। शेखावाटी के एक लाख स्टूडेंट्स इंतजार कर रहे थे।

पीटीआई | 4500 पदों पर ग्रेड थर्ड पीटीआई की भर्ती होगी। लंबे समय से इसकी मांग हो रही थी। भर्ती प्रक्रिया में दो महीने का वक्त लग सकता है।

संस्कृत | संस्कृत शिक्षा विभाग में 1500 पदों पर भर्ती होगी। इसमें भी दो से तीन महीने का वक्त लगेगा। प्रधानाध्यापक | माध्यमिक स्कूलों में प्रधानाध्यापक के 1200 पदों पर भर्ती होगी।

प्रयोगशाला | प्रयोगशाला सहायक के 1200 पदों पर भर्ती होगी।

पुलिस | 1161 पुलिसकर्मियों की भर्ती होगी। अभी कांस्टेबल भर्ती पूरी की जाएगी। इस भर्ती के लिए शेखावाटी के करीब 30 हजार युवा प्रयास करेंगे।

पटवारी भर्ती | जिले में पटवारियों के कई पद खाली पड़े हैं। अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड द्वारा यह भर्ती हो सकती है।

UPTET news

Recent Posts Widget
'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();

Photography

Popular Posts