Advertisement

केंद्र के समान 7वें वेतनमान के समर्थन में शिक्षक एकजुट

दौसा|केंद्रीय कर्मचारियों के समान 1 जनवरी-2016 से सातवां वेतनमान देने की मांग के समर्थन में बुधवार को शिक्षकों ने कलेक्ट्रेट पर शक्ति प्रदर्शन कर गजब की एकजुटता दिखाई। शिक्षक संघ राष्ट्रीय के बैनर तले एकत्रित हुए सैकड़ों शिक्षकों ने एक स्वर में कहा कि वसुंधरा राजे सिंधिया सरकार केंद्र के अनुरूप सातवां वेतनमान लागू करें।
यह शिक्षकों का हक है, जिसे लेकर रहेंगे। धरना प्रदर्शन में सरकार को गांधीगिरी के साथ दादागिरी वाले तेवर भी दिखाए। इसके बाद मुख्यमंत्री मुख्य सचिव के नाम शिक्षकों ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। कलेक्ट्रेट के बाहर धरने का संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष हनुमान प्रसाद शर्मा ने दोहराया कि समझौते के अनुसार राज्य सरकार को केंद्र के समान वेतन-भत्ते देने चाहिए, जो शिक्षकों का वाजिब हक है। इसके बावजूद सरकार आनाकानी कर रही है।

राजस्थान राज्य कर्मचारी महासंघ (भामस) के बैनर तले कर्मचारियों ने कलेक्ट्रेट पर धरना प्रदर्शन किया। इसमें महासंघ के संवर्ग के संगठक शिक्षक संघ राष्ट्रीय, राजस्थान राज्य मंत्रालयिक कर्मचारी परिषद, नर्सिंग एसोसिएशन तथा राजस्थान राज्य सहायक कर्मचारी परिषद से जुड़े कर्मचारियों ने भाग लिया। इस दौरान 11 सूत्रीय मांगों के समर्थन में कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया। धरने को संबोधित करते हुए कर्मचारियों ने सरकार को ललकारा, कहा कि मांगें नहीं मानी तो कर्मचारी वर्ग चुप बैठने वाला नहीं है। साथ ही मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया।

कलेक्ट्रेट के बाहर धरना प्रदर्शन में शामिल हुए कर्मचारियों में सरकार के खिलाफ आक्रोश दिखाई दिए। कर्मचारियों ने कहा कि वे अपने हक के लिए लड़ रहे हैं। धरने को भारतीय मजदूर संघ के जिलाध्यक्ष उमेश कुमार शर्मा, जिला मंत्री सुरेश प्रकाश शर्मा, राजस्थान राज्य कर्मचारी महासंघ के जिलाध्यक्ष गिरिराज जैमन, जिला कोषाध्यक्ष महेश खंडेलवाल, जिला मंत्री जगदीश मीणा, जिला संगठन मंत्री अरुणेश जाकड़, मंत्रालयिक कर्मचारी संवर्ग के जिलाध्यक्ष रूपसिंह गुर्जर, शिक्षक संघ राष्ट्रीय के जिलाध्यक्ष हनुमान शर्मा, लालसोट ब्लॉक के पूर्व मंत्री मुकेश पुरोहित शिक्षक संघ राष्ट्रीय के संगठन मंत्री गिर्राज सैन आदि ने संबोधित किया। 

UPTET news

Recent Posts Widget
'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();

Photography

Popular Posts