इस माह मिल सकती है युवाओं को सरकारी नौकरी की सौगात - The Rajasthan Teachers Blog - राजस्थान - शिक्षकों का ब्लॉग

Subscribe Us

ads

Hot

Post Top Ad

Your Ad Spot

Thursday 24 August 2017

इस माह मिल सकती है युवाओं को सरकारी नौकरी की सौगात

प्रदेशमें लम्बे समय से सरकारी नौकरी की आस लगाएं लाखों बेरोजगार युवाओं को इस महीने सरकारी नौकरी की सौगात मिल सकती है। सरकार विभिन्न विभागों में अटकी भर्तियों को पूरी करने के लिए गंभीर है और युवाओं को नियुक्ति देने की प्रक्रिया भी अंतिम चरण में चल रही है।
सब कुछ ठीकठाक रहा तो इस महीने में करीब 35 हजार पदों पर नियुक्तियां मिलने की पूरी संभावना है। इससे लंबे समय से नियुक्तियां का इंतजार कर रहे युवा राहत की सांस लेंगे। साथ ही सरकार को रिक्त पदों की समस्या से हो रही समस्याओं से राहत मिलेगी।

सरकार इस महीने ग्राम सेवक, एलडीसी, पंचायत सहायक, थर्ड ग्रेड शिक्षक, आरएएस के पदों पर नियुक्ति देने वाली है। सबसे ज्यादा नियुक्तियां पंचायतीराज विभाग के माध्यम से दी जाएगी। हाई कोर्ट के एडवोकेट संदीप कलवानियां ने बताया कि युवाओं को नौकरियां देना सरकार की पहली प्राथमिकता होनी चाहिए। समयबद्ध तरीके से भर्ती करने के लिए सरकार को ठोस नीति बनानी चाहिए। कोर्ट की ओर से भी शिक्षक एवं पंचायत सहायक के भर्ती रही कानूनी पेचीदकियों का निपटारा कोर्ट द्वारा कर दिया गया है।

इनपदों पर मिलेगी नियुक्तियां :

ग्रामसेवक भर्ती परीक्षा 2016 : विज्ञापितकुल पदों की संख्या करीब 3700

भर्तीकी स्थिति : भर्तीका परीक्षा परिणाम जारी कर दिया गया है। चयनित अभ्यर्थियों के दस्तावेज सत्यापन का काम 8 अगस्त से शुरू हो रहा है। संभव महीने के अंत तक सभी नियुक्तियां दे दी जाएगी।

थर्डग्रेड शिक्षक भर्ती परीक्षा 2013

विज्ञापितकुल पदों की संख्या 20 हजार, नियुक्ति दी जानी है 7 हजार पदों पर

भर्तीकी स्थिति : इसमहीने संशोधित परीक्षा परिणाम जारी कर पात्र अभ्यर्थियों को नियुक्ति दिए जाने की तैयारी लगभग अंतिम चरण में है।

रीटके माध्यम से थर्ड ग्रेड शिक्षक भर्ती परीक्षा 2016 (प्रथम लेवल)

पदोंकी संख्या करीब : 6500

सफल अभ्यर्थियों की सूची जारी और कांउसलिंग के जरिए नियुक्ति दिए जाने के प्रक्रिया जिला परिषदों माध्यम से शुरू कर दी गई है।

पंचायतीराजविभाग में एलडीसी ग्रेड : 2 सीधी भर्ती 2013

विज्ञापितपदों की संख्या 19500, नियुक्ति दी जानी है करीब 9,500 पदों पर

भर्तीकी स्थिति : कांग्रेसके शासनकाल में निकाली गई भर्ती में कानूनी पेचीदकियों के कारण नियुक्ति अटक गई थी, लेकिन अब भर्ती का रास्ता साफ हो चुका है और विभाग ने नियुक्ति देने की तैयारी पूरी कर ली है।

आरपीएससीएलडीसी ग्रेड : 2 भर्ती परीक्षा 2013

विज्ञापितपदों की संख्या 7500

भर्तीका परीक्षा परिणाम जारी कर चयनित अभ्यर्थियों के दस्तावेज सत्यापन का काम लगभग पूरा कर लिया गया है। संभवतया इस माह के अंत तक अभ्यर्थियों को नियुक्ति दे दी जाएगी।

पंचायतसहायक भर्ती 2016

विज्ञापितपदों की संख्या :27 हजार, नियुक्ति दी जानी है करीब 7 हजार पदों पर

भर्ती की स्थिति : ग्रामपंचायतों में लगाए जा रहे पंचायत सहायक भर्ती के प्रथम चरण में मई 2017 में करीब 20 हजार पदों पर अभ्यर्थियों को नियुक्ति दी जा चुकी है। द्वितीय चरण में करीब 7 हजार पदों पर भर्ती की जानी है जिसकी प्रक्रिया इस माह में पूरी करने की तैयारी अंतिम चरण में है।

आरएएसभर्ती 2013

कुलपदों की संख्या 700

भर्ती की स्थिति : चयनके सभी चरण पूरे कर लिए गए है। योग्य अभ्यर्थियों का चयन कर लिया गया है। नियुक्ति देने की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। 

No comments:

Post a Comment

Recent Posts Widget
'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();

Advertisement

Important News

Popular Posts

Post Top Ad

Your Ad Spot

Copyright © 2019 Tech Location BD. All Right Reserved