Advertisement

आरपीएससी: सेकंडग्रेड शिक्षक भर्ती में 3025 पद बढ़ाए

जोधपुर| राजस्थानलोक सेवा आयोग की ओर से चल रही द्वितीय श्रेणी शिक्षक भर्ती-2016 में 3025 पदों की बढ़ोतरी हुई है। पदों की संख्या अब बढकर 9493 पद हो गए हैं।
पहले यह भर्ती 6468 पदों पर हो रही थी। माध्यमिक शिक्षा विभाग ने इसके लिए आयोग को पदों की संशोधित अभ्यर्थना भेज दी है। अब इस भर्ती का परिणाम पदों की बढ़ी संख्या के आधार पर जारी होगा। आयोग इस भर्ती के लिए परीक्षा आयोजित कर चुका है। भर्ती का परिणाम जारी होना बाकी है। हिंदी में पहले 1269 थे। अब 595 पद बढ़े हैं। अंग्रेजी में 626 थे, 311 पद बढ़ाए हैं। गणित में 442 पद थे, 220 पद बढ़े। विज्ञान में 248 थे, अब 58 पद बढ़ाए। सा. विज्ञान में 1531 पद थे, 672 पद बढ़ाए। संस्कृत में 2295 पद थे, 1143 पद बढ़ाए गए हैं। 

UPTET news

Recent Posts Widget
'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();

Photography

Popular Posts