BJP नेता ने कर डाला 200+ सीटें जीतने का आह्वान, CM ने संभाली बात - The Rajasthan Teachers Blog - राजस्थान - शिक्षकों का ब्लॉग

Subscribe Us

ads

Hot

Post Top Ad

Your Ad Spot

Monday 1 May 2017

BJP नेता ने कर डाला 200+ सीटें जीतने का आह्वान, CM ने संभाली बात

जोधपुर.प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कांग्रेस मुक्त भारत का सपना साकार करने के लिए प्रदेश भाजपा नेताओं और मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव में 180 प्लस सीटें भाजपा की झोली में डालने का संकल्प लिया है।
जोधपुर में रविवार से शुरू हुई दो दिवसीय प्रदेश कार्यसमिति की बैठक के उद‌्घाटन सत्र में ही राष्ट्रीय पदाधिकारियों की मौजूदगी में संगठन के 225 पदाधिकारियों ने यह संकल्प लिया है। प्रदेश सह प्रभारी गोपाल सेट्टी ने पहले 200 प्लस सीटें जीतने का आह्वान किया, मगर पास बैठे पदाधिकारियों ने बताया कि राजस्थान में तो कुल 200 सीट ही हैं। तब मुख्यमंत्री राजे ने कहा कि प्रदेश की जनता 180 प्लस का योगदान देने को तैयार है।
मुख्यमंत्री का बोलना हुआ और प्रदेश अध्यक्ष अशोक परनामी ने यह घोषणा कर कार्यसमिति में जोश भर दिया कि अब 2018 का टारगेट तय हो चुका है, वह भी कांग्रेस के हाल में बनाए गए महासचिव और पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के गृह शहर से यह घोषणा हुई है। कार्यसमिति ने यह निश्चय बैठक से पहले ही कर लिया था। शायद इसलिए मुख्यमंत्री का जोधपुर में भव्य रोड-शो का आयोजन होना है और लक्ष्य हासिल करने की दौड़ इसी रोड-शो से आरंभ हो रही है। बैठक से पहले सेना के शहीदों व पार्टी के दिवंगत नेताओं को श्रद्धांजलि देने के लिए दो मिनट का मौन रखा गया।
प्रदेश कार्यसमिति की दो दिवसीय बैठक रविवार को जयपुर-जैसलमेर बाइपास स्थित होटल ऑर्चिड में शुरू हुई। बैठक में भाग लेने के लिए मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी, राष्ट्रीय सह महामंत्री (संगठन) वी सतीश, प्रदेश सह प्रभारी गोपाल शेट्टी, राष्ट्रीय महासचिव व गुजरात प्रभारी भूपेंद्र यादव सहित विभिन्न पदाधिकारी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री अपराह्न सवा चार बजे बैठक में पहुंची। जहां पर शहर जिलाध्यक्ष देवेंद्र जोशी के नेतृत्व में अभिनंदन किया गया। इसके बाद होटल सभागार में मुख्यमंत्री सहित अन्य वरिष्ठ पदाधिकारियों ने दीप प्रज्जवलित कर दो दिवसीय बैठक का शुभारंभ किया।
वंदेमातरम गीत के साथ ही कार्यसमिति का सत्र शुरू हुआ। प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र गहलोत ने भूपेंद्र यादव का स्वागत किया। प्रदेश उपाध्यक्ष रामनारायण डूडी, सांसद नारायण पंचारिया ने गोपाल शेट्टी व प्रदेशाध्यक्ष परनामी का स्वागत किया। जिलाध्यक्ष जोशी व महापौर घनश्याम ओझा ने मुख्यमंत्री व प्रदेशाध्यक्ष को पुष्पगुच्छ देकर अभिनंदन किया। कार्यसमिति की बैठक के लिए पूरे शहर को भाजपा के रंग में रंगा गया है। मुख्यमंत्री सोमवार को हेलिकॉप्टर से आसोतरा धाम जाएंगी, वहां से सुबह 10 बजे जोधपुर लौटकर प्रदेश कार्यसमिति में भाग लेने के बाद तीन बजे रोड शो में हिस्सा लेगी।
मुख्यमंत्री की तीन दिवसीय जोधपुर यात्रा को देखते हुए दस आरएएस अफसरों को नियुक्त किया गया है। कार्यवाहक कलेक्टर मानाराम पटेल ने एक आदेश जारी कर एडीएम सिटी (द्वितीय) प्रकाश चौधरी व डीआईजी मघराज चौधरी को अजीत भवन, डीएसओ निर्मला मीणा, एसडीओ रोहित कुमार व जिला आबकारी अधिकारी का सर्किट हाउस आैर वाणिज्य कर उपायुक्त वीपी सिंह व जेडीए उपायुक्त ओपी विश्नोई को कस्तूरी ऑर्चिड में लगाया है।

No comments:

Post a Comment

Recent Posts Widget
'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();

Advertisement

Important News

Popular Posts

Post Top Ad

Your Ad Spot

Copyright © 2019 Tech Location BD. All Right Reserved