About Us

Sponsor

विज्ञान-गणित प्रदर्शनी: एक छत के नीचे भविष्य के आइंस्टाइन व आर्यभट्ट

कोटा. केन्द्रीय विद्यालय नम्बर एक में सोमवर को दो दिवसीय संभाग स्तरीय विज्ञान, गणित एवं पर्यावरण प्रदर्शनी शुरू हुई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ब्रिगेडियर सुनील मिश्र थे। विद्यालय के एनसीसी कैडेट्स एवं स्काउट्र्स ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया।

विद्यालय प्राचार्य राजेश कुमार शुक्ल ने बताया कि आगरा संभाग के 32 केन्द्रीय विद्यालयों के 257 प्रतिभागियों ने इसमें भाग लिया। इसमें स्वास्थ्य, उद्योग व पर्यावरण के लिए पुन: स्थानीय संसाधन में नवाचार, खाद्य उत्पादन और खाद्य सुरक्षा में नवाचार एवं दैनिक जीवन में गणितीय समाधान समेत कई विषयों पर प्रदर्शनी लगाई गई। इस दौरान लिखित प्रश्नोत्तरी एवं सेमिनार का भी आयोजन किया गया।
ब्रिगेडियर सुनील मिश्र ने छात्रों के सम्पूर्ण व्यक्तित्व के विकास के लिए उपयोगी बताया। उन्होंने छात्रों को वैज्ञानिक दृष्टिकोण के साथ नवाचार तथा जीवनोपयोगी एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए अभिप्रेरित किया।

No comments:

Post a Comment

Photography

Recent

Recent Posts Widget
'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();

Important News

Popular Posts