राजस्थान प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालय अध्यापक सीधी भर्ती-2018 अंतर्गत दाैसा जिले काे आबंटित अभ्यर्थियाें के दस्तावेजाें का सत्यापन 28 जनवरी काे किया जाएगा। इसके लिए डीईओ प्रा. कार्यालय में सुबह 11 बजे
अभ्यर्थियाें काे बुलाया गया है। डीईओ प्रा. घनश्याम मीणा ने बताया कि अनुसूचित क्षेत्र/गैर अनुसूचित क्षेत्र में लेवल प्रथम/ द्वितीय के पद पर नवचयनित अभ्यर्थियाें का चयन रिशफल जारी करने के बाद शेष रहे पदाें काे भरा जाएगा। इसके लिए जिले काे आबंटित अभ्यर्थियाें की काउंसलिंग के लिए वरियता सूची तैयार करने से पूर्व दस्तावेजाें की जांच की जाएगी, जिसके लिए अभ्यर्थियाें काे 28 जनवरी काे सुबह 11 बजे डीईओ प्रा. ऑफिस में रिपाेर्ट करनी हाेगी। अभ्यर्थी अपने आवेदन के साथ संलग्न किए गए दस्तावेजाें जैसे शैक्षिक याेग्यता, खेल प्रमाण पत्र, विवाह विच्छेद डिक्री, विधवा की स्थिति में पति का मृत्यु प्रमाण पत्र, दिव्यांगता का प्रमाण पत्र, भूतपूर्व सैनिक का प्रमाण पत्र अादि की दस्तावेजाें की मूल प्रति के साथ एक स्वप्रमाणित प्रति साथ लानी हाेगी। दिव्यांग प्रमाण पत्र मेडिकल बाेर्ड द्वारा जारी किया हाेना चाहिए, जिसमें कम से कम तीन चिकित्सक शामिल हाें। उसमें एक उस राेग का विशेषज्ञ हाेना चाहिए। डीईओ प्रा. मीणा दाेहराया कि दस्तावेज सत्यापन का यह अंतिम अवसर है। इसके बाद काेई अवसर नहीं मिलेगा।Important Posts
Advertisement
UPTET news
';
(function() {
var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true;
dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js';
(document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq);
})();
Photography
Popular Posts
- व्याख्याता(स्कुल शिक्षा) राजनीति विज्ञान के कार्मिकों द्वारा चाही गई परीक्षा/पद विज्ञप्ति भर्तियों /साक्षात्कार में सम्मिलित होने हेतु अनापत्ति आदेश
- महत्वपूर्ण सुचना : अल्पसंख्यक समुदाय छात्रवृत्ति फार्म 30 तक
- 35 हजार थर्ड ग्रेड शिक्षकों के स्थायीकरण के आदेश जारी : तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती, 2012
- शिक्षकों को पदोन्नती का लाभ मिले
- रेलवे भर्ती का रिजल्ट नवंबर में जारी होने की संभावना
- यहां छात्रों के फेल होने पर बांटते है चेतावनी की मिठाई
- शिक्षा विभाग कार्यालयों के नम्बर
- सम्मान के लिए 8 हजार में से एक भी शिक्षक नहीं मिला
- अच्छी खबर : तृतीय श्रेणी अध्यापक सीधी भर्ती 2018 के तहत चयनित अभ्यर्थियों को ब्लॉक आवंटन के आदेश जारी
- प्राचार्य बने व्याख्याताओं के तबादले निरस्त : राजस्थान शिक्षकों का ब्लॉग