Advertisement

तबादलों की बयार, मध्य रात्रि शिक्षा विभाग में फिर जारी हुई सूची

बीकानेर. सरकारी महकमों मंे इन दिनों तबादलों की बयार चल रही है। राज्य सरकार विभिन्न विभागों में बड़ी संख्या में तबादले कर रही है। इसमें मंत्रालयिक कर्मचारियों के साथ ही पुलिस, चिकित्सा व शिक्षक शामिल है। रविवार का दिन तबादलों के नाम रहा। शिक्षा विभाग में बड़ी संख्या में देर रात तक तबादलों की सूचियां जारी होती रही। इसमें हैड मास्टर, व्याख्याताओं के तबादले किए गए है। वहीं मध्य रात्रि के बाद 2606 प्रिंसिपल के तबादले किए गए है।

इसके अलावा रविवार रात को ही 230 प्रधानाध्यापकों (हैड मास्टरों) इधर से उधर किया गया था। साथ ही बड़ी संख्या में व्याख्याताओं के तबादले भी किए गए है। तबादलों का दौर अभी जारी है। वहीं चिकित्सा विभाग में 651 नर्सिंग कर्मियों के तबादले किए गए है। इसी तरह पुलिस विभाग में 26 एएसआई, 54 हैड कांस्टेबिल व 120 कांस्टेबिलों का तबादला किया गया है।

तहसीलदारों के भी तबादलें
राजस्व विभाग मंडल अजमेर ने रविवार रात को १७ तहसीदारों व ४८ नायाब तहसीलदारों के तबादले किए गए है। इसी तरह विद्युत निगम में भी तबादलों का दौर जारी है, इसमें मुख्य संभागीय अभियंता, अधीक्षण अभियंता व अधीशासी अभियंताओं के तबादले पिछले दिनों किए गए थे, हाल ही में तकनीक हेल्परों व अन्य कार्मिकों के तबादलें भी किए गए है।

UPTET news

Recent Posts Widget
'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();

Photography

Popular Posts