जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक के आदेशों की प्रधानाचार्य की ओर से अवहेलना
का मामला सामने आया है। डीईओ राजेंद्र प्रसाद द्विवेदी ने राजकीय उच्च
माध्यमिक स्कूल पृथ्वीगंज में कार्यरत एक शिक्षक की पोर्टल पर गलत सूचना
देने के संबंध में प्रधानाचार्य को गत 26 जुलाई को पत्र लिखकर जवाब मांगा 3
दिनों के भीतर मांगा
था, लेकिन आज दिन तक प्रधानाचार्य द्वारा आदेशों को
नजर अंदाज कर जवाब पेश नहीं किया गया। इसके बाद भी डीईओ ने दोबारा स्मरण
पत्र भेजकर तथ्यात्मक रिपोर्ट मांगी, लेकिन फिर भी पालना नहीं की गई। मामले
में डीईओ द्विवेदी ने बताया कि दो बार आदेश देने के बाद भी रिपोर्ट नहीं
देना लापरवाही है। जबकि उन्हें आदेश दिए गए है कि तत्काल शिक्षक को रीलिव
किया जाए। गुरुवार को फिर से अंतिम निर्देश दिए जाएंगे। उसके बाद
अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पृथ्वीगंज
में कार्यरत शिक्षक मनोज देवड़ा की ग्रेड छिपाकर विभाग को गुमराह किया जा
रहा है। ताकि चहेते शिक्षक को ट्रांसफर और 6डी प्रक्रिया से बचाया जा सके।
प्रधानाचार्य ने राज्य सरकार के आदेशों के विपरीत जाकर स्टाफिंग पैटर्न
संबंधित सूचनाओं को शाला दर्पण पोर्टल पर गलत दर्शा दिया है। भास्कर में गत
24 जुलाई को खबर के प्रकाशन के बाद डीईओ माध्यमिक ने प्रधानाचार्य
वसुमित्र सोनी से जवाब मांगा था। राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय की ओर से
मामले को गंभीर बताया गया, जिन्होंने डीईओ से शिकायत भी की। जिनके अनुसार
शिक्षक का स्टाफिंग पैटर्न में काउंसलिंग के माध्यम से दूसरे स्कूल में
ट्रांसफर हो जाने से बचाने के लिए पिछले 4 सालों से पोर्टल पर लेवल द्वितीय
का शिक्षक बताकर विभाग को गुमराह किया है। इसके बाद से ही इस पर विभागीय
कार्रवई शुरू हो गई लेकिन जानबूझ कर इस मामले को ढीला छोड़ा जा रहा है।
Important Posts
Advertisement
UPTET news
';
(function() {
var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true;
dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js';
(document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq);
})();
Photography
Popular Posts
- व्याख्याता(स्कुल शिक्षा) राजनीति विज्ञान के कार्मिकों द्वारा चाही गई परीक्षा/पद विज्ञप्ति भर्तियों /साक्षात्कार में सम्मिलित होने हेतु अनापत्ति आदेश
- महत्वपूर्ण सुचना : अल्पसंख्यक समुदाय छात्रवृत्ति फार्म 30 तक
- 35 हजार थर्ड ग्रेड शिक्षकों के स्थायीकरण के आदेश जारी : तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती, 2012
- रेलवे भर्ती का रिजल्ट नवंबर में जारी होने की संभावना
- शिक्षकों को पदोन्नती का लाभ मिले
- CTET के आवेदन 22/06/2016 से शुरू , Last Date : 18/07/2016
- पदोन्नत वरिष्ठ अध्यापकों की पदस्थापन्न प्रक्रिया एक से
- यहां छात्रों के फेल होने पर बांटते है चेतावनी की मिठाई
- सम्मान के लिए 8 हजार में से एक भी शिक्षक नहीं मिला
- शिक्षा विभाग कार्यालयों के नम्बर