शिक्षक हूँ मैं शिक्षक हूँ, शिक्षक हूँ मैं शिक्षक हूँ ।
नियम एक मैं शाश्वत हूँ, शिक्षक हूँ मैं शिक्षक हूँ।।
मूरत गढ़ता पाषाणों में, ऐसी एक महारत हूँ ।
शिक्षक हूँ मैं शिक्षक हूँ ।।
वात्सल्य हूँ माँ के उर का, और पिता सी छाया हूँ,
अंधकार में दीपक हूँ ।
शिक्षक हूँ मैं शिक्षक हूँ ।।
विधि ने मुझ पर किया भरोसा,उपवन एक मुझे भी सौंपा, इस बगिया का का रक्षक हूँ ।
शिक्षक हूँ मैं शिक्षक हूँ ।।
कल्पवृक्ष बनने की क्षमता, जिस अनन्त से आती है,
उस अनन्त का परिचायक हूँ ।
शिक्षक हूँ मैं शिक्षक हूँ ।।
गुरु-शिष्य की पावन धारा,आदि काल से बहती है,
मैं वह निर्मल धार सतत हूँ ।
शिक्षक हूँ मैं शिक्षक हूँ ।।
आसमान को छूने वाले, तरु के बीज बनाता हूँ,
एक अमिट हस्ताक्षर हूँ ।
शिक्षक हूँ मैं शिक्षक हूँ ।।
ज्ञान वृष्टि करता रहता, फल की ना इच्छा रखता,
कर्मयोग में तत्पर हूँ ।
शिक्षक हूँ मैं शिक्षक हूँ ।।
विश्व-प्रेम स्थापन को ही, सारे जग का शिक्षक हूँ,
इसीलिए मैं आवश्यक हूँ ।
शिक्षक हूँ मैं शिक्षक हूँ ।।
- हमें विश्वास है कि हमारे पाठक स्वरचित रचनाएं ही इस कॉलम के तहत प्रकाशित होने के लिए भेजते हैं। हमारे इस सम्मानित पाठक का भी दावा है कि यह रचना स्वरचित है।
Important Posts
Advertisement
UPTET news
';
(function() {
var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true;
dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js';
(document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq);
})();
Photography
Popular Posts
- व्याख्याता(स्कुल शिक्षा) राजनीति विज्ञान के कार्मिकों द्वारा चाही गई परीक्षा/पद विज्ञप्ति भर्तियों /साक्षात्कार में सम्मिलित होने हेतु अनापत्ति आदेश
- महत्वपूर्ण सुचना : अल्पसंख्यक समुदाय छात्रवृत्ति फार्म 30 तक
- 35 हजार थर्ड ग्रेड शिक्षकों के स्थायीकरण के आदेश जारी : तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती, 2012
- रेलवे भर्ती का रिजल्ट नवंबर में जारी होने की संभावना
- शिक्षकों को पदोन्नती का लाभ मिले
- CTET के आवेदन 22/06/2016 से शुरू , Last Date : 18/07/2016
- पदोन्नत वरिष्ठ अध्यापकों की पदस्थापन्न प्रक्रिया एक से
- यहां छात्रों के फेल होने पर बांटते है चेतावनी की मिठाई
- सम्मान के लिए 8 हजार में से एक भी शिक्षक नहीं मिला
- शिक्षा विभाग कार्यालयों के नम्बर