जयपुर। हाईकोर्ट ने रीट-2017 के लेवल-2 का पेपर लीक होने के मामले में
सुनवाई पूरी कर फैसला सुरक्षित रख लिया है। न्यायाधीश वीएस सिराधना ने इस
मामले में सुनवाई की।
याचिका में कहा गया कि 11 फरवरी को रीट परीक्षा शुरू होने से एक घंटा
पहले जी सीरिज का पेपर सोश्यल मीडिया पर लीक हो गया था। उसने इस बारे में
उच्चाधिकारियों को भी जानकारी दी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई।
ऐसे में परीक्षा की जांच एसओजी या सीबीआई से कराई जाए। इसके विपरीत
भर्ती प्रक्रिया पर रोक से प्रभावित अभ्यर्थियों की ओर से कहा गया कि पूरे
प्रदेश में केवल याचिकाकर्ता ही पेपर लीक होने की बात कह रहा है, जबकि इस
मामले में न तो कोई एफआईआर दर्ज हुई है और न ही कोई शिकायत हुई है।
जल्द जारी हाे सकता है रिजल्ट
अगर सब कुछ ठीक ठाकर
रहा ताे जल्द ही REET द्वितीय लेवल का परीक्षा परिणाम जारी हाे सकता है।
आपकाे बता दें कि कमलेश मीणा की याचिका पर राजस्थान हाईकोर्ट ने अध्यापक
पात्रता परीक्षा लेवल द्वितीय का परिणाम जारी करने पर रोक लगा रखी है।
प्रथम लेवल का रिजल्ट जारी हाे चुका है लेकिन द्वितीय लेवल का परीक्षा
परिणाम काेर्ट के फैसले पर निर्भर करेगा।
राज्य में हजाराें तृतीय श्रेणी अध्यापकों की भर्ती के लिए 11 फरवरी को
रीट परीक्षा ली गई थी। द्वितीय लेवल (कक्षा 6 से 8) के लिए परीक्षा सुबह 10
बजे से आैर प्रथम लेवल (कक्षा 1 से 5) के लिए परीक्षा दाेपहर 2.30 से
हुर्इ थी। सरकारी शिक्षक बनने के लिए लाखाें अभ्यर्थियों ने दो चरणों में
आयोजित परीक्षा में भाग लिया था।
Important Posts
Advertisement
UPTET news
';
(function() {
var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true;
dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js';
(document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq);
})();
Photography
Popular Posts
- व्याख्याता(स्कुल शिक्षा) राजनीति विज्ञान के कार्मिकों द्वारा चाही गई परीक्षा/पद विज्ञप्ति भर्तियों /साक्षात्कार में सम्मिलित होने हेतु अनापत्ति आदेश
- महत्वपूर्ण सुचना : अल्पसंख्यक समुदाय छात्रवृत्ति फार्म 30 तक
- शिक्षकों को पदोन्नती का लाभ मिले
- प्राचार्य बने व्याख्याताओं के तबादले निरस्त : राजस्थान शिक्षकों का ब्लॉग
- शिक्षा विभाग कार्यालयों के नम्बर
- अच्छी खबर : तृतीय श्रेणी अध्यापक सीधी भर्ती 2018 के तहत चयनित अभ्यर्थियों को ब्लॉक आवंटन के आदेश जारी
- Good news 7th pay commission Highlights : राजस्थान शिक्षकों का ब्लॉग
- REET News : रीट : 52 हजार पद खाली, 15 हजार पर भर्ती - किस जिले में कितने पद खाली
- REET Job News : पहले चरण में शिक्षकों के 15 हजार पदों पर भर्ती
- Rochak Posts : ऐसे शारीरिक संबंध बनाना चाहती है महिलाएं...!