राजसमंद। अध्यापक सीधी भर्ती की आस लगाए बैठे युवाओं
को एक बार फिर झटका लगा है। शिक्षा पोर्टल पर अधिशेष पद समय पर नहीं खुलने
से जिले में 671 पदों पर होने वाली अध्यापक सीधी भर्ती प्रक्रिया गुरुवार
को रद्द कर दी गई। भर्ती के लिए आई करीब 315महिला अभ्यर्थी दिनभर परेशान
होती रही।
इसके बाद निराशा के साथ वापस घर लौटी। अतिरिक्त कार्यकारी
अधिकारी ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों पर गहरी नाराजगी जताई।
ऐसे तय था कार्यक्रम
राजस्थान प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय अध्यापक सीधी भर्ती 2018
(नॉन टीएसपी क्षेत्र) प्रथम स्तर के सामान्य शिक्षक एवं विशेष शिक्षा के
अभ्यर्थियों के दस्तावेज सत्यापन उपरांत पात्र अभ्यर्थियों को विद्यालय
आवंटन के लिए परामर्श कैंप का आयोजन गुरुवार एवं शुक्रवार को करना था। इससे
पहले पात्र अभ्यर्थियों की सूची कार्यालय नोटिस बोर्ड पर चस्पा की गई। सभी
चयनित अभ्यर्थियों को सुबह नौ बजे से जिला परिषद में बुलाया गया। इधर सुबह
8 बजे से ही जिला परिषद के बाहर प्रदेशभर से आई महिला अभ्यर्थियों और
परिजनों का जमावड़ा लग गया। लेकिन पोर्टल पर पूरे अधिशेष पद नहीं दिखाने से
दस्तावेजों का सत्यापन नहीं हो सका। शिक्षा विभाग ने आनन-फानन में जिले
में 675 अधिशेष शिक्षकों के पद बताते हुए विज्ञप्ति जारी कर दी। जबकि
पोर्टल पर यह सूची दर्ज नहीं हुई। गुरुवार दोपहर तीन बजे तक पोर्टल में
अधिशेष पद नहीं दिखे, बाद में 931 पद की सूची दिखने लगी। इस पर मौजूद कमेटी
ने पूरी प्रक्रिया रद्द कर दी। इस दौरान अतिरिक्त मुख्यकार्यकारी अधिकारी
ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों पर नाराजगी जताते हुए कहा कि जब तैयारी पूरी
नहीं थी, तो महिला अभ्यर्थियों को क्यों बुलाया गया।
विभाग पर लापरवाही का आरोप
सीधी भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने आई प्रदेश की महिला अभ्यर्थियों व
उनके परिजनों ने शिक्षा विभाग की लापरवाही को लेकर रोष प्रकट किया है।
महिला अभ्यर्थियों के परिजनों का कहना था कि जब अधिशेष पदों की शिक्षा
विभाग के पास पूरी जानकारी नहीं थी, तो उन्होंने भर्ती प्रक्रिया क्यों
शुरू की। इधर महिला अभ्यर्थियों के साथ आए नन्हें बच्चों को भी खासी
परेशानी का सामना करना पड़ा।
318 पदों पर होनी थी भर्ती
शिक्षा विभाग ने जिले में कुल 671 पदों की भर्ती के लिए दो दिवसीय
कार्यक्रम तय कर रखा था। गुरुवार को पहले दिन 318 पदों के लिए करीब 315
महिला अभ्यर्थी यहां पहुंची थीं। लेकिन महिला अभ्यर्थियों को सिर्फ निराशा
हाथ लगी।
जयपुर से पोर्टल पर दोपहर तीन बजे तक अधिशेष पद नहीं दिखने तथा बाद में
पूरे 931 पद की सूची दिखने से कमेटी ने भर्ती प्रक्रिया रद्द कर दी। अब
दूसरी तिथी तय की जाएगी। -युगल बिहारी दाधीच, जिलाशिक्षाधिकारी (प्रारंभिक) राजसमंद
Important Posts
Advertisement
UPTET news
';
(function() {
var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true;
dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js';
(document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq);
})();
Photography
Popular Posts
- व्याख्याता(स्कुल शिक्षा) राजनीति विज्ञान के कार्मिकों द्वारा चाही गई परीक्षा/पद विज्ञप्ति भर्तियों /साक्षात्कार में सम्मिलित होने हेतु अनापत्ति आदेश
- महत्वपूर्ण सुचना : अल्पसंख्यक समुदाय छात्रवृत्ति फार्म 30 तक
- 35 हजार थर्ड ग्रेड शिक्षकों के स्थायीकरण के आदेश जारी : तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती, 2012
- शिक्षकों को पदोन्नती का लाभ मिले
- यहां छात्रों के फेल होने पर बांटते है चेतावनी की मिठाई
- रेलवे भर्ती का रिजल्ट नवंबर में जारी होने की संभावना
- शिक्षा विभाग कार्यालयों के नम्बर
- सम्मान के लिए 8 हजार में से एक भी शिक्षक नहीं मिला
- अच्छी खबर : तृतीय श्रेणी अध्यापक सीधी भर्ती 2018 के तहत चयनित अभ्यर्थियों को ब्लॉक आवंटन के आदेश जारी
- प्राचार्य बने व्याख्याताओं के तबादले निरस्त : राजस्थान शिक्षकों का ब्लॉग