रावतभाटा। जिले के कई सीनियर स्कूलों में रिक्त प्राथमिक कक्षा अध्यापकों
के पद एक सप्ताह में भर जाएंगे। तृतीय श्रेणी अध्यापक सीधी भर्ती रीट 2018
के तहत लेवल प्रथम (सामान्य) पद में चयनित करीब 700 शिक्षकों को नियुक्ति
मिलने जा रही है।
हालांकि, इसमें 75 अभ्यर्थी पहले से नौकरी में है, लेकिन
अब ज्यादा पास के या सुविधाजनक स्कूलों में आने के लिए नई ज्वाॅइनिंग
करेंगे। इस नियुक्ति के लिए पांच व छह जुलाई को संबंधित ब्लाक व स्कूल में
काउंसलिंग होनी थी, जो अब दो दिन बाद होगी। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के
निर्देशन में हुई रीट का रिजल्ट जारी होने के बाद जिले को 771 अभ्यर्थियों
का आबंटन हुआ। जिसमें 325 महिला अभ्यर्थी है।
जिला परिषद में पात्र अभ्यर्थियों के दस्तावेजों की जांच में 64
अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। शेष 707 अभ्यर्थियों में से 13 दस्तावेजों की जांच
में अपात्र हो गए। शेष 694अभ्यर्थियों की स्कूलों में ज्वाइनिंग के लिए
ऑनलाइन काउंसलिंग की प्रक्रिया 5 व 6 जुलाई को होनी थी, लेकिन इसे दो दिन
आगे बढा दिया गया। काउंसलिंग पूरे प्रदेश में एक साथ होनी है, लेकिन कई
जिला परिषदों के आवश्यक तैयारी पूरी नहीं कर पाने, लेवल टू की हाईकोर्ट में
सुनवाई होने व पांच जुलाई को बीएड अभ्यर्थियों की परीक्षा होने आदि कारणों
से दो दिन आगे बढ़ाई गई। लेवल सेकंड का रिजल्ट भी हाईकोर्ट के आदेश पर
शीघ्र जारी होगा। जिले में जिन 707 अभ्यर्थियों के दस्तावेजों की जांच की
गई। उसमें दो नेत्रहीन व 13 दिव्यांग अभ्यर्थी भी है। तलाकशुदा व विधवा
श्रेणी की नौ महिला अभ्यर्थी है। काउंसलिंग में अभ्यर्थी को अपने फोटो
युक्त आईडी कार्ड व आवश्यक दस्तावेज लेकर आना होगा। वरीयता क्रमांक के
अनुसार काउंसलिंग के बाद नियुक्तियां दी जाएगी।
पात्रों को जल्द मिलनी चाहिए नियुक्तियां
जिले में प्रथम लेवल की काउंसलिंग में जो 64 अभ्यर्थी अनुपस्थित
रहे हैं। उसका बड़ा कारण उनका पहले से नौकरी में होना ही है। कुछ ऐसे भी है
जो नौकरी में होते हुए भी अब नई सुविधाजनक जगह ज्वाइनिंग के खातिर
काउंसलिंग में आए। उदाहरणार्थ 2016 में सलेक्ट बूंदी जिले का निवासी
अभ्यर्थी फिर सलेक्ट हो चुका है। पूर्व में बाड़मेर चयनित हुई भदेसर
क्षेत्र की युवती का अब इस जिले में चयन हुआ है। हालांकि, तृतीय श्रेणी
शिक्षक भर्ती संघर्ष समिति के प्रदेश संयोजक श्रवणसिंह राठौड़ का कहना है
कि जो भी हो अब पात्र अभ्यर्थियों को जल्द नियुक्ति मिलनी चाहिए।
Important Posts
Advertisement
UPTET news
';
(function() {
var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true;
dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js';
(document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq);
})();
Photography
Popular Posts
- व्याख्याता(स्कुल शिक्षा) राजनीति विज्ञान के कार्मिकों द्वारा चाही गई परीक्षा/पद विज्ञप्ति भर्तियों /साक्षात्कार में सम्मिलित होने हेतु अनापत्ति आदेश
- महत्वपूर्ण सुचना : अल्पसंख्यक समुदाय छात्रवृत्ति फार्म 30 तक
- शिक्षकों को पदोन्नती का लाभ मिले
- प्राचार्य बने व्याख्याताओं के तबादले निरस्त : राजस्थान शिक्षकों का ब्लॉग
- शिक्षा विभाग कार्यालयों के नम्बर
- अच्छी खबर : तृतीय श्रेणी अध्यापक सीधी भर्ती 2018 के तहत चयनित अभ्यर्थियों को ब्लॉक आवंटन के आदेश जारी
- Good news 7th pay commission Highlights : राजस्थान शिक्षकों का ब्लॉग
- REET News : रीट : 52 हजार पद खाली, 15 हजार पर भर्ती - किस जिले में कितने पद खाली
- REET Job News : पहले चरण में शिक्षकों के 15 हजार पदों पर भर्ती
- Rochak Posts : ऐसे शारीरिक संबंध बनाना चाहती है महिलाएं...!