जोधपुर .
जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय (जेएनवीयू) में एक साल से रजिस्ट्रार नहीं
है। विवि का शिक्षक ही रजिस्ट्रार की गाड़ी खींच रहा है। सरकार ने 22 दिन
पहले अतिरिक्त संभागीय आयुक्त वंदना सिंघवी को कार्यवाहक रजिस्ट्रार बनाया
था।
इस दौरान सिंघवी आरएएस से आईएएस में पदोन्नत हो गईं, लेकिन रजिस्ट्रार
का पद नहीं संभाला है। उधर, विवि के कुलपति डॉ. रामपालसिंह का शुक्रवार को
कार्यकाल समाप्त हो रहा है। सरकार कुलपति का चार्ज भी किसी को सौंपेगी। कुल
मिलाकर विवि की गाड़ी एवजी अधिकारियों के भरोसे ही चलेगी।
कुलपति डॉ. सिंह ने 8 मई 2017 को रसायन विभाग के प्रोफेसर डॉ. प्रदीप
शर्मा को कार्यवाहक रजिस्ट्रार बनाया था। सरकार ने 29 मई को आरएएस अधिकारी
करतारसिंह पूनिया को रजिस्ट्रार लगाया। पूनिया दो-चार दिन ही विवि आए।
उन्होंने 18 जुलाई को तबादला करवा लिया। इसके बाद से प्रो. शर्मा कार्यवाहक
रजिस्ट्रार हैं। विवि में सामान्य संकाय में शिक्षकों के 63 पद और
इंजीनियरिंग संकाय में 104 पदों की भर्ती में गड़बड़ी को लेकर बिलाड़ा
विधायक अर्जुनलाल गर्ग और शेरगढ़ विधायक पब्बाराम विश्नोई ने उच्च शिक्षा
विभाग से शिकायतें की थी।
दोनों विधायकों ने 10 फरवरी को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अन्य मुद्दों के साथ
स्थाई रजिस्ट्रार लगाने की मांग की थी। 24 मार्च को जोधपुर आईं
मुख्यमंत्री के कहने पर भी कुलपति और रजिस्ट्रार ने सिंडीकेट बैठक नहीं
टाली। उच्च शिक्षा विभाग ने शिक्षक भर्ती पर रोक लगाने के साथ ही 10 अप्रेल
को वंदना सिंघवी को कार्यवाहक रजिस्ट्रार नियुक्त किया। 22 दिन बाद भी
सिंघवी ने कार्यभार ग्रहण नहीं किया।
Important Posts
Advertisement
UPTET news
';
(function() {
var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true;
dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js';
(document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq);
})();
Photography
Popular Posts
- व्याख्याता(स्कुल शिक्षा) राजनीति विज्ञान के कार्मिकों द्वारा चाही गई परीक्षा/पद विज्ञप्ति भर्तियों /साक्षात्कार में सम्मिलित होने हेतु अनापत्ति आदेश
- महत्वपूर्ण सुचना : अल्पसंख्यक समुदाय छात्रवृत्ति फार्म 30 तक
- 35 हजार थर्ड ग्रेड शिक्षकों के स्थायीकरण के आदेश जारी : तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती, 2012
- शिक्षकों को पदोन्नती का लाभ मिले
- यहां छात्रों के फेल होने पर बांटते है चेतावनी की मिठाई
- रेलवे भर्ती का रिजल्ट नवंबर में जारी होने की संभावना
- शिक्षा विभाग कार्यालयों के नम्बर
- सम्मान के लिए 8 हजार में से एक भी शिक्षक नहीं मिला
- अच्छी खबर : तृतीय श्रेणी अध्यापक सीधी भर्ती 2018 के तहत चयनित अभ्यर्थियों को ब्लॉक आवंटन के आदेश जारी
- प्राचार्य बने व्याख्याताओं के तबादले निरस्त : राजस्थान शिक्षकों का ब्लॉग