जयपुर। शिक्षा राज्य मंत्री वासुदेव देवनानी ने कहा है कि राज्य में विशेष शिक्षकों के 1 हजार 500 पदों पर शीघ्र भर्ती की जाएगी। वासुदेव देवनानी ने बताया कि विशेष शिक्षकों के प्रति राज्य सरकार विशेष रूप से संवेदनशील है। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार ने विशेष शिक्षकों के 1500 पदों को भरने की पहल की है।
इसके तहत लेवल प्रथम में 750 तथा लेवल द्वितीय में भी 750 शिक्षकों के पद भरने की स्वीकृति प्रदान कर पदों पर भर्ती करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। देवनानी ने बताया कि दिसंबर से पहले राज्य में 77 हजार 100 पदों पर नई नियुक्तियां कर दी जाएंगी। उन्होंने बताया कि 54 हजार तृतीय श्रेणी अध्यापकों, 4500 शारीरिक शिक्षकों, 700 पुस्तकालयाध्यक्ष, 1200 प्रयोगशाला सहायक, 5 हजार व्याख्याताओं, 9 हजार द्वितीय श्रेणी अध्यापकों की भर्ती के लिए 5 मार्च को तथा 1200 प्रधानाध्यापक के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए भी राज्य सरकार ने स्वीकृति जारी कर पदों को भरने के लिए अभ्यर्थना राजस्थान लोक सेवा आयोग को भिजवा दी है।
Important Posts
Advertisement
UPTET news
';
(function() {
var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true;
dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js';
(document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq);
})();
Photography
Popular Posts
- व्याख्याता(स्कुल शिक्षा) राजनीति विज्ञान के कार्मिकों द्वारा चाही गई परीक्षा/पद विज्ञप्ति भर्तियों /साक्षात्कार में सम्मिलित होने हेतु अनापत्ति आदेश
- Job Alert: राजस्थान में इसी माह खुलेगा 23 हजार से अधिक सरकारी नौकरियों का पिटारा!
- महत्वपूर्ण सुचना : अल्पसंख्यक समुदाय छात्रवृत्ति फार्म 30 तक
- Bad News :- M.A. के आधार पर B.Ed. करने वाले अभ्यर्थी नहीं दे सकेंगे रीट
- JOB: तैयार हो जाइए, यहां निकलने वाली है 41 हजार टीचर्स की भर्ती
- रेलवे भर्ती का रिजल्ट नवंबर में जारी होने की संभावना
- REET News : रीट : 52 हजार पद खाली, 15 हजार पर भर्ती - किस जिले में कितने पद खाली
- 35 हजार थर्ड ग्रेड शिक्षकों के स्थायीकरण के आदेश जारी : तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती, 2012
- CTET के आवेदन 22/06/2016 से शुरू , Last Date : 18/07/2016
- पदोन्नत वरिष्ठ अध्यापकों की पदस्थापन्न प्रक्रिया एक से