जयपुर ।राज्यपाल एवं कुलाधिपति कल्याण सिंह ने एक बार फिर प्रदेश के विश्वविद्यालयों के प्रति सख्त रूख अपनाया है। इस बार कल्याण सिंह ने शिक्षक भर्ती में देरी के संबंध में कुलपतियों को निर्देश देने के साथ ही जवाब मांगा है कि आखिर शिक्षक भर्ती क्यों नहीं हो पा रही है?
उन्होंने कुलपतियों को निर्देश जारी करते हुए कहा है कि शिक्षा की गुणवत्ता तब तक सुनिश्चित नहीं हो सकती, जब तक विश्वविद्यालय में मानक एवं योग्यता के अनुसार पर्याप्त शिक्षक उपलब्ध नहीं होंगे।
आपको बता दें कि सिंह ने एेसी जानकारियां जुटाई हैं, जिनके अनुसार स्वीकृत पदों एवं भर्तियों में काफी अन्तर बना हुआ है। इस अन्तर को समझने, उनके कारणों को जानने, उत्तरदायित्व निर्धारित करने एवं भविष्य के लिए समयबद्ध कार्ययोजना तैयार करने के लिए सभी विश्वविद्यालयों से नौ बिंदुओं पर 20 अप्रेल तक सूचना मांगी गई है।
वित्तीय प्रबंधन पर जताई थी नाराजगी
कुलाधिपति कल्याण सिंह ने इससे पूर्व विश्वविद्यालयों के वित्तीय प्रबंधन एवं वित्तीय अनुशासन पर सख्त रूख अपनाते हुए कुलपतियों से रिपोर्ट मांगी है। इस संबंध में भी कुलपतियों को १५ अप्रेल तक रिपोर्ट सौंपनी है। इस पत्र में भी कुलपति ने काफी नाराजगी जताते हुए कहा था कि यूनिवर्सिटी में ग्रांट का समय पर सही उपयोग ही नहीं हो पा रहा है।
यह भी कहना है कुलाधिपति का
राज्यपाल सिंह का मानना है कि शिक्षकों के पदों पर रिक्तियों से छात्र-छात्राओं के भविष्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। उन्होंने मंगलवार को भेजे गए एक पत्र में शिक्षकों की रिक्तियों को न भरे जाने के विभिन्न आयामों पर स्पष्टीकरण मांगा है। राज्यपाल ने विश्वविद्यालयों से यह भी पूछा है कि पदों की रिक्तता की स्थिति में उनके द्वारा शैक्षिक व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाने के लिए क्या वैकल्पिक प्रबंध किए गए।
Important Posts
Advertisement
UPTET news
';
(function() {
var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true;
dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js';
(document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq);
})();
Photography
Popular Posts
- व्याख्याता(स्कुल शिक्षा) राजनीति विज्ञान के कार्मिकों द्वारा चाही गई परीक्षा/पद विज्ञप्ति भर्तियों /साक्षात्कार में सम्मिलित होने हेतु अनापत्ति आदेश
- महत्वपूर्ण सुचना : अल्पसंख्यक समुदाय छात्रवृत्ति फार्म 30 तक
- शिक्षकों को पदोन्नती का लाभ मिले
- प्राचार्य बने व्याख्याताओं के तबादले निरस्त : राजस्थान शिक्षकों का ब्लॉग
- शिक्षा विभाग कार्यालयों के नम्बर
- अच्छी खबर : तृतीय श्रेणी अध्यापक सीधी भर्ती 2018 के तहत चयनित अभ्यर्थियों को ब्लॉक आवंटन के आदेश जारी
- Good news 7th pay commission Highlights : राजस्थान शिक्षकों का ब्लॉग
- REET News : रीट : 52 हजार पद खाली, 15 हजार पर भर्ती - किस जिले में कितने पद खाली
- REET Job News : पहले चरण में शिक्षकों के 15 हजार पदों पर भर्ती
- Rochak Posts : ऐसे शारीरिक संबंध बनाना चाहती है महिलाएं...!