RPSC 2nd grade teacher result : आयोग को मिला चेयरमैन, जल्द जारी होंगे परिणाम और नई भर्तियां - The Rajasthan Teachers Blog - राजस्थान - शिक्षकों का ब्लॉग

Subscribe Us

ads

Hot

Post Top Ad

Your Ad Spot

Saturday 16 December 2017

RPSC 2nd grade teacher result : आयोग को मिला चेयरमैन, जल्द जारी होंगे परिणाम और नई भर्तियां

RPSC 2nd grade teacher result 2017 : दिन में जिला संघचालक पद से मुक्त, रात को बने आरपीएससी अध्यक्ष, 135 दिन के चेयरमैन बने गर्ग..
लम्बे समय से आयोग अध्यक्ष पद रिक्त होने के चलते भर्तियों पर विराम लगा हुआ था। अध्यापक भर्ती परिणाम कृषि विभाग भर्ती प्रक्रिया और RAS 2017 की भर्तीयां अटकी पड़ी थी। आयोग अध्यक्ष की अनुपस्थिति में सदस्य और सचिव भी कोई फैसला नहीं ले सकते।

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के धौलपुर जिले के जिला संघचालक राधेश्याम गर्ग शुक्रवार दोपहर दायित्व से मुक्त हुए और रात को सरकार ने उन्हें राजस्थान लोक सेवा आयोग का अध्यक्ष बना दिया। गर्ग महज 135 दिन ही इस पद पर रह सकेंगे। गर्ग 2 मई 2018 को 62 वर्ष के हो जाएंगे। आयोग में अध्यक्ष पद की यह अधिकतम आयु सीमा है। गर्ग की जन्म तिथि 2 मई 1956 है। एेसे में आरएएस व शिक्षक भर्ती जैसी बड़ी परीक्षाओं को पूरा कर पाना मुश्किल होगा। आरएएस भर्ती के विज्ञापन जारी होने व प्रारंभिक परीक्षा प्रक्रिया पूरी होने में खासा वक्त लगता है।
rpsc 2nd grade teacher result 2017
नई भर्तियों के विज्ञापन जारी होना व उन्हें परिणाम व नियुक्ति तक पहुुंच पाना एक लंबी प्रक्रिया होती है करीब छह से आठ माह तक यह पूरी होती हैं एेसे में नवनियुक्त अध्यक्ष का कार्यकाल में कितना काम आगे बढ़ता है इसे लेकर फिलहाल कुछ कह पाना संभव नहीं है।
पूर्व अध्यक्ष शर्मा रहे थे मात्र 79 दिनों के लिए अध्यक्ष
राजस्थान लोक सेवा आयोग के सदस्य श्याम सुंदर शर्मा को गत 11 जुलाई 2017 को अध्यक्ष नियुक्त किया था। शर्मा को वरिष्ठता लांघते हुए अध्यक्ष पद की कमान दी गई है। उनका कार्यकाल 79 दिवस का रहा। शर्मा आयोग में 30 जनवरी 2016 को सदस्य नियुक्त किए गए थे।
RAS 2017 : चैयरमेन के रिक्त पद के चलते प्रशासनिक सेवा के पदों पर भी भर्ती प्रक्रिया अटकी हुई है। भर्ती जारी करने और पिछली भर्ती में चयनितों को नियुक्ति की प्रक्रिया अध्यक्ष की मंजूरी के बाद ही संभव है। ऐसे में rpsc recruitment और rpsc result 2017 जारी होने लगेंगे

No comments:

Post a Comment

Recent Posts Widget
'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();

Advertisement

Important News

Popular Posts

Post Top Ad

Your Ad Spot

Copyright © 2019 Tech Location BD. All Right Reserved