Advertisement

कोर्ट में अटकी 35000 भर्तियों की प्रक्रिया शुरू, इसी माह मिल सकती हैं नियुक्तियां

भास्करसंवाददाता | पाली बेरोजगार युवाओं के लिए अच्छी और जरूरी खबर है। लंबे समय से सरकारी नौकरी की आस लगाए लाखों बेरोजगार युवाओं को इस महीने सरकारी नौकरी की सौगात मिल सकती है।
विभिन्न विभागों में अटकी भर्तियों को पूरी करने के लिए सरकार ने प्रक्रिया तेज कर दी है। सूत्र बताते हैं कि इसी महीने करीब 35 हजार पदों की भर्ती प्रक्रिया को पूरी कर लिया जाएगा। ग्राम सेवक, एलडीसी, पंचायत सहायक, ग्रेड थर्ड शिक्षक भर्ती, आरएएस के पदों पर नियुक्तियां अटकी हुई हैं। सबसे ज्यादा नियुक्तियां पंचायतीराज विभाग में होंगी।

असल में, विभिन्न विभागों की भर्ती प्रक्रिया कोर्ट में अटकी हुई है। इनमें से कई भर्ती ऐसी हैं, जो कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में शुरू हुई थीं। लंबे समय से युवा इन भर्ती प्रक्रियाओं को पूरी कराने के लिए आंदोलन भी कर रहे हैं, लेकिन सरकार कोर्ट में इन मामलों की पैरवी गंभीरता से नहीं कर रही थी। अब चुनाव में कुछ समय ही बचा है, इसलिए सरकार ने इन भर्तियों को पूरा करने के लिए प्रयास तेज कर दिए है। क्योंकि-लंबे समय से शिक्षक भर्ती आरएएस सहित अन्य विभागों के लिए नई भर्तियां भी नहीं निकाली गई है। इसलिए प्रदेश के बेरोजगार युवाओं में नाराजगी और बढ़ रही है।

7 ग्रेड थर्ड शिक्षक भर्ती परीक्षा 2013

विभाग:प्रारंभिक शिक्षा, विज्ञापित पद : 20000

नियुक्ति देनी हैं : 7000

भर्ती की स्थिति : इस महीने संशोधित परिणाम जारी कर पात्र अभ्यर्थियों को नियुक्ति दिए जाने की तैयारी लगभग अंतिम चरण में है।

5.ग्राम सेवक भर्ती परीक्षा 2016

विभाग:पंचायतीराज विभाग

विज्ञापित पद : 3700

नियुक्ति देनी हैं : 3700

भर्ती की स्थिति : परिणाम जारी। चयनितों के दस्तावेज सत्यापन 8 अगस्त से शुरू होंगे। महीने के अंत तक सभी नियुक्तियां दे दी जाएगी।

6.एलडीसीग्रेड-2 भर्ती 2013

विभाग:पंचायतीराज विभाग

विज्ञापित पद : 19500

नियुक्ति देनी हैं : 9500

भर्ती की स्थिति : कांग्रेस के समय निकाली भर्ती में कानूनी पेचीदगियों के कारण नियुक्ति अटक गई थी, लेकिन अब रास्ता साफ हो चुका है और नियुक्ति देने की तैयारी पूरी कर ली है।

3. पंचायत सहायक भर्ती 2016

विभाग:पंचायती राज शिक्षा विभाग

विज्ञापित पद : 27000

नियुक्ति देनी हैं : 7000

भर्ती की स्थिति : मई में करीब 20 हजार नियुक्ति दी जा चुकी हैं। करीब 7 हजार पदों की नियुक्ति प्रक्रिया इस महीने शुरू होगी।

4.एलडीसी ग्रेड-2 भर्ती 2013

विभाग:आरपीएससी

विज्ञापित पद : 7500

नियुक्ति देनी हैं : 7500

भर्ती की स्थिति : परीक्षा परिणाम जारी कर चयनित अभ्यर्थियों के दस्तावेज सत्यापन का काम लगभग पूरा कर लिया गया है। इस महीने के अंत तक अभ्यर्थियों को नियुक्ति दे दी जाएगी।

1. आरएएस भर्ती परीक्षा 2013

विभाग:आरपीएससी

विज्ञापित पद : 700

नियुक्ति देनी हैं : 700

भर्ती की स्थिति : चयन के सभी चरण पूरे कर लिए गए हैं। योग्य अभ्यर्थियों का चयन कर लिया गया है। नियुक्ति देने की प्रक्रिया अंतिम चरण में है।

2.रीट से ग्रेड थर्ड शिक्षक भर्ती 2016

प्रथमलेवल

विज्ञापित पद : 6500

नियुक्ति देनी हैं : 6500

भर्ती की स्थिति : सफल अभ्यर्थियों की सूची जारी और काउंसलिंग से नियुक्ति दिए जाने के प्रक्रिया जिला परिषदों माध्यम से शुरू कर दी गई है।

UPTET news

Recent Posts Widget
'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();

Photography

Popular Posts