Advertisement

प्रदेश की सवा दो लाख बालिकाओं को दिया जाएगा आत्मरक्षा का प्रशिक्षण : देवनानी

सिटीरिपोर्टर|अजमेर शिक्षा राज्यमंत्री वासुदेव देवनानी ने कहा कि राजस्थान शिक्षा के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित कर रहा है। प्रदेश की सरकारी स्कूलों में 2.25 लाख बालिकाओं को इस वर्ष आत्मरक्षा का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके साथ ही 13 हजार 500 स्कूलों में कम्प्यूटर लैब तैयार की जाएगी।
देवनानी पुरानी मंडी स्थित केंद्रीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में गुरुवार को मंडल स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह में संबोधित कर रहे थे। देवनानी ने कहा कि पिछले एक साल में एक लाख शिक्षकों को पदोन्नति दी गई। काउंसलिंग के माध्यम से अपनी मैरिट के अनुसार मनचाहे स्कूल में पदस्थापन पाइए। अब शिक्षकों को किसी के पास चक्कर काटने की जरूरत नहीं पड़ती है। शिक्षा राज्यमंत्री देवनानी ने बताया कि प्रदेश की 13 हजार 500 स्कूलों को कम्प्यूटर लैब की सुविधा शुरू की जाएगी।

कार्यक्रम के दौरान 5 शिक्षकों को सम्मानित किया गया। नागौर जिले से राजकीय आदर्श उच्च माध्यमिक विद्यालय संख्या एक ढींगसरा खींवसर के अध्यापक मांगीलाल लेघा, टोंक जिले से राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय संवारिया टोडाराय सिंह के संस्कृत विषय के वरिष्ठ अध्यापक हेमराज विजय, अजमेर जिले में राजकीय आदर्श उच्च माध्यमिक विद्यालय चांपानेरी के राजनीति विज्ञान के व्याख्याता रामगोपाल बैरवा, राजकीय माध्यमिक विद्यालय सील अरांई के गणित विषय के वरिष्ठ अध्यापक सत्यनारायण कलवार एवं राजकीय आदर्श उच्च माध्यमिक विद्यालय, जैन गुरुकुल ब्यावर के अंग्रेजी प्राध्यापक रमेशचन्द्र दाधीच काे सम्मानित किया गया।

UPTET news

Recent Posts Widget
'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();

Photography

Popular Posts