फोटो युक्त मतदाता सूचियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम से जुडे़ अधिकारियों एवं कर्मचारियों के स्थानान्तरण पर 16 जनवरी 2017 तक प्रतिबंध - The Rajasthan Teachers Blog - राजस्थान - शिक्षकों का ब्लॉग

Subscribe Us

ads

Hot

Post Top Ad

Your Ad Spot

Saturday 19 November 2016

फोटो युक्त मतदाता सूचियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम से जुडे़ अधिकारियों एवं कर्मचारियों के स्थानान्तरण पर 16 जनवरी 2017 तक प्रतिबंध

जयपुर,18 नवम्बर । राज्य सरकार ने आदेश जारी कर प्रदेश में फोटो युक्त मतदाता सूचियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम से जुडे़ अधिकारियाें एवं कर्मचारियों के स्थानान्तरण एवं पदस्थापन पर 16 जनवरी 2017 तक प्रतिबंध लगाया है।
आदेशानुसार फोटो युक्त मतदाता सूचियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम से जुड़े जिला निर्वाचन अधिकारी (कलक्टर), उप जिला निर्वाचन अधिकारी (अति.जिला कलेक्टर ), निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों (उपखण्ड अधिकारी एवं सहायक कलेक्टर ) सहायक निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों (तहसीलदार) एवं पुनरीक्षण कार्यक्रम के दौरान नियुक्त किये जाने वाले बूथ लेबल अधिकारियों एवं पदाभिहित अधिकारियों के स्थानान्तरणों पर 16 जनवरी 2017 तक प्रतिबंध रहेगा। विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम अवधि में अत्यावश्यक मामलों में भारत निर्वाचन आयोग एवं मुख्य निर्वाचन अधिकारी की पूर्व अनुमति से ही उक्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों के स्थानान्तरण पदस्थापन के प्रस्ताव राज्य सरकार को प्रस्तुत किये जा सकेंगे। उल्लेखनीय है कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर प्रदेश में फोटो युक्त मतदाता सूचियो के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण हेतु संशोधित कार्यक्रम अवधि 18 नवम्बर 2016 से 16 जनवरी 2017 तक निर्धारित किया गया है

No comments:

Post a Comment

Recent Posts Widget
'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();

Advertisement

Important News

Popular Posts

Post Top Ad

Your Ad Spot

Copyright © 2019 Tech Location BD. All Right Reserved