सरकारी स्कूलों में हर महीने होगी पेरेन्ट टीचर मीटिंग – प्रो. देवनानी - The Rajasthan Teachers Blog - राजस्थान - शिक्षकों का ब्लॉग

Subscribe Us

ads

Hot

Post Top Ad

Your Ad Spot

Friday 30 September 2016

सरकारी स्कूलों में हर महीने होगी पेरेन्ट टीचर मीटिंग – प्रो. देवनानी

अजमेर, 30 सितम्बर। शिक्षा राज्य मंत्राी प्रो. वासुदेव देवनानी ने शुक्रवार को जयपुर के गांधीनगर स्थित राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में अध्यापक-अभिभावक परिषद् की बैठक में भाग लिया। उन्होंने बैठक में अभिभावकों एवं बच्चों से संवाद भी किया तथा कहा कि अब से हर माह राजकीय विद्यालयों में इस तरह की बैठकों का नियमित आयोजन किया जाएगा।
उन्होंने बालिकाओं को पढ़ने और निरंतर आगे बढ़ने पर जोर देते हुए शैक्षणिक एवं सह-शैक्षणिक गतिविधियाॅं में विद्यालय और प्रदेश का नाम रोशन करने का आह्वान किया।
शिक्षा राज्य मंत्राी ने इस बैठक में विद्यार्थियों के हित में क्रियान्वित राज्य सरकार की विभिन्न प्रोत्साहन एवं छात्रावृति योजनाओं के बारे में स्वयं अभिभावकों को जानकारी दी तथा उनसे विद्यालयों के विकास के लिए सुझाव भी लिए। उन्होंने कहा कि इस तरह की बैठकों से छात्रा-शिक्षक एवं अभिभावक संबंधों में माधुर्यता आएगी और संवादहीनता को तोड़ा जा सकेगा।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्राी श्रीमती वसुन्धरा राजे की मंशा है कि प्रदेश के विद्यालयों को जन अपेक्षा के अनुरूप बेहतरीन रूप में विकसित किया जाए। इसी संबंध में प्रदेश में शैक्षिक क्षेत्रा में बहुत से नवाचार अपनाए गए हैं। उन्होंने विद्यालय के परीक्षा परिणाम एवं उसको और बेहतर किए जाने पर भी विद्यालय प्राचार्य से चर्चा की। उन्हांेने कहा कि हम सभी का यह प्रयास होना चाहिये कि राजस्थान शैक्षिक गुणवत्ता में देशभर में अग्रणी राज्य बनें।
2 अक्टूबर को श्रद्धापूर्वक मनायी जाएगी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयन्ती
अजमेर, 30 सितम्बर। आगामी 2 अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयन्ती पूरे जिले में श्रद्धापूर्वक मनायी जाएगी। इस अवसर पर राष्ट्रपिता की मूर्ति पर माल्यार्पण के पश्चात उनके प्रिय भजनों एवं रामधुन का आयोजन किया जाएगा।
अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्रा में होंगे 48 लाख के विकास कार्य – प्रो. देवनानी
अजमेर 30, सितम्बर। शिक्षा राज्य मंत्राी प्रो. वासुदेव देवनानी ने अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्रा में विभिन्न विकास कार्यों के लिए 48 लाख रूपए की स्वीकृति जारी की है। इस राशि से सड़क व नाली निर्माण सहित अन्य विकास कार्य करवाए जाएंगे। प्रो. देवनानी ने पिछले दिनों शहर में 1.80 करोड़ रूपए की अनुशंसा की थी।
शिक्षा राज्य मंत्राी प्रो. देवनानी ने बताया कि वार्ड एक लुहार बस्ती में 5 लाख रूपये की लागत से सड़क निर्माण, वार्ड 4 में ज्योतिनगर मोची मौहल्ला में 4 लाख की लागत से सड़क नाली निर्माण, शिवनगर गली नम्बर 3 में 3 लाख की लागत से सड़क निर्माण, वार्ड 8 में लौंगिया के पास राजू दूध डेयरी से प्रकाश साईकिल तक 3 लाख रूपये की लागत से सड़क निर्माण, सर्वानन्द मौहल्ले में 2.5 लाख से सीढ़ियां व नाली निर्माण तथा शानू माता मन्दिर से माताजी के मन्दिर तक 2.5 लाख से सड़क निर्माण करवाया जाएगा।
प्रो. देवनानी ने बताया कि वार्ड 12 में उसरीगेट पुलिस चैकी से रामायण मण्डल 7 लाख की लागत से सड़क निर्माण, वार्ड 45 में कालू की ढाणी बी-ब्लाॅक में 4 लाख की लागत से सड़क, नाली निर्माण, वार्ड 50 में महादेव नगर में 5 लाख की लागत से सड़क निर्माण व नाली पर फेरो कवर लगाने का कार्य, वार्ड 58 में 3 लाख की लागत से पंचशील हाउसिंग बोर्ड क्षेत्रा में नाली निर्माण तथा ग्राम काजीपुरा में 4 लाख की लागत से बालाजी मन्दिर के पास खुले तिबारे का निर्माण करवाया जाएगा।
पत्राकार काॅलोनी में बनेगा सुरक्षा द्वार, होंगे 26 लाख के विकास कार्य
अजमेर 30 सितम्बर। कोटडा स्थित पत्राकार काॅलोनी में सांसद एवं विधायक स्थानीय विकास कोष से 26 लाख रूपये के विकास कार्य करवाए जाएंगे। यह राशि काॅलोनी में सुरक्षा द्वार एवं सड़कों के किनारे टाईल्स एवं अन्य विकास कार्यो पर खर्च की जाएगी।
पत्राकार काॅलोनी विकास समिति के अध्यक्ष श्री सुरेश कासलीवाल ने बताया कि शिक्षा राज्य मंत्राी प्रो. वासुदेव देवनानी ने काॅलोनी में सुरक्षा द्वार बनवाने के लिए 5 लाख रूपये की स्वीकृति दी है। काॅलोनी में सुरक्षा द्वार बनने से यहा रहने वाले लोगों को राहत मिलेगी। इससे पूर्व राज्य सभा सांसद श्री भूपेन्द्र यादव काॅलोनी में ब्लाॅक सड़क का निर्माण कराने के 15 लाख एवं लोकसभा संासद प्रो. सांवर लाल जाट सड़क व नाली निर्माण के लिए 6 लाख रूपए की स्वीकृति जारी कर चुके है।

सरकारी विद्यालयों में कल से समय परिवर्तन
अजमेर, 30 सितम्बर। राज्य के सरकारी विद्यालयों में शनिवार से शिविरा पंचाग के अनुसार नवीन समय लागू होगा। शिक्षा राज्य मंत्राी प्रो. वासुदेव देवनानी ने बताया कि नवीन समय के अंतर्गत एक पारी के विद्यालयों में संस्था प्रधान हेतु विद्यालय समय 9.20 बजे से 3.40 बजे तक रहेगा। इसी प्रकार शिक्षकों के लिए विद्यालय समय 9.30 बजे से 3.40 बजे तक का रहेगा। विद्यार्थियों के लिए विद्यालय समय 9.35 बजे से 3.40 बजे तक रहेगा।
इसके अलावा दो पारी के विद्यालयों हेतु समय प्रातः 07.30 बजे से 05.30 बजे तक रहेगा। शिविरा पंचाग के अनुसार यह समय परिवर्तन एक अक्टूबर 2016 से 31 मार्च 2017 तक लागू रहेगा।
सरकारी नौकरी - Army /Bank /CPSU /Defence /Faculty /Non-teaching /Police /PSC /Special recruitment drive /SSC /Stenographer /Teaching Jobs /Trainee / UPSC

No comments:

Post a Comment

Recent Posts Widget
'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();

Advertisement

Important News

Popular Posts

Post Top Ad

Your Ad Spot

Copyright © 2019 Tech Location BD. All Right Reserved