दीपावली पर हटेगा थर्ड ग्रेड शिक्षकों के तबादलों से बैन! - The Rajasthan Teachers Blog - राजस्थान - शिक्षकों का ब्लॉग

Subscribe Us

ads

Hot

Post Top Ad

Your Ad Spot

Sunday 11 September 2016

दीपावली पर हटेगा थर्ड ग्रेड शिक्षकों के तबादलों से बैन!

हर वर्ष अपने स्थानांतरण की राह देख रहे थर्ड ग्रेड शिक्षकों को सरकार दीवाली पर तोहफा दे सकती है। लगभग आठ साल बाद इन शिक्षकों...

अजमेर। हर वर्ष अपने स्थानांतरण की राह देख रहे थर्ड ग्रेड शिक्षकों को सरकार दीवाली पर तोहफा दे सकती है। लगभग आठ साल बाद इन शिक्षकों के तबादले खोले जाएंगे। शिक्षा राज्यमंत्री वासुदेव देवनानी के अनुसार इस वर्तमान शिक्षा सत्र में शिक्षा व्यवस्था को सुचारू रखने के उद्देश्य से संभवत: सभी शिक्षकों के तबादलों से दीपावली की छुट्टियों में बैन हटाया जाएगा प्रदेश में सभी विभागों पर में ट्रांसफर से बैन हटा दिया गया है, लेकिन शिक्षा विभाग पर यह बैन लागू है। शिक्षा मंत्री देवनानी ने विश्वास दिलाया है कि मुख्यमंत्री द्वारा जल्द ही अनुमति मिलने के बाद संभवत: आगामी अक्टूबर माह के मध्य में यह बैन हटा कर स्थानांतरण किए जाएंगे। देवनानी के अनुसार इस बार लंबे समय से लंबित चल रहे थर्ड ग्रेड शिक्षकों के भी स्थानांतरण किए जाएंगे। इस बार तय किया गया है की विषय अध्यापकों के ट्रांसफर संबंधित विषय पदों पर ही किए जाएंगे। साथ ही पंचायतीराज के शिक्षकों को पंचायतीराज और शिक्षा विभाग के शिक्षकों को शिक्षा विभाग में ही स्थानांतरित किया जाएगा। इन स्थानांतरण में किसी भी शिक्षक का लेवल परिवर्तित नहीं करने की नीति भी अपनाई जाएगी। शिक्षा राज्य मंत्री की इस घोषणा से उन शिक्षकों को भारी राहत मिलने की संभावना है, जो लंबे समय से शिक्षा विभाग के स्थानांतरण से बैन हटने का इंतजार कर रहे थे।
सरकारी नौकरी - Army /Bank /CPSU /Defence /Faculty /Non-teaching /Police /PSC /Special recruitment drive /SSC /Stenographer /Teaching Jobs /Trainee / UPSC

No comments:

Post a Comment

Recent Posts Widget
'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();

Advertisement

Important News

Popular Posts

Post Top Ad

Your Ad Spot

Copyright © 2019 Tech Location BD. All Right Reserved