Advertisement

RPSC की इस बड़ी परीक्षा के लिए पांच लाख से अधिक आवेदन

अजमेर. माध्यमिक शिक्षा विभाग में द्वितीय श्रेणी शिक्षक भर्ती परीक्षा 2016 के लिए राजस्थान लोक सेवा आयोग को गुरुवार तक तक 5 लाख 63 हजार से अधिक आवेदन मिले हैं। अभ्यर्थियों का आंकड़ा छह लाख के पार जाने की उम्मीद है।

राजस्थान लोक सेवा आयोग ने 13 जुलाई को 2016 को माध्यमिक शिक्षा विभाग में वरिष्ठ अध्यापक (द्वितीय श्रेणी शिक्षक) के 6 हजार 468 पदों पर भर्ती की विज्ञप्ति जारी की थी।

द्वितीय श्रेणी शिक्षक भर्ती के लिए 25 जुलाई से 31 अगस्त 2016 की रात 12 बजे तक ऑनलाइन आवेदन दाखिल करने की व्यवस्था है। सामान्य क्षेत्रों के लिए 5 हजार 370,टीएसपी क्षेत्र में 1 हजार 81 और सहरिया जाति क्षेत्र के 17 पदों पर भर्ती होगी। आयोग को 25 अगस्त तक 5 लाख 63 हजार से अधिक आवेदन मिले हैं। आयोग को अगस्त महीने में गुरुवार तक 5 लाख 59 हजार आवेदन मिले। यह हैं विषयवार पद


हिन्दी - सामान्य क्षेत्र - 1068 , टीएसपी - 198, सहरिया -3, कुल पद - 1269
अंग्रेजी - सामान्य क्षेत्र - 462, टीएसपी - 164, कुल पद - 626
गणित - सामान्य क्षेत्र - 217, टीएसपी - 225, कुल पद 442
विज्ञान - सामान्य क्षेत्र -158, टीएसपी -90, कुल पद - 248
सामाजिक विज्ञान - सामान्य क्षेत्र- 1325, टीएसपी - 202, सहरिया - 4, कुल पद 1531
संस्कृत - सामान्य क्षेत्र - 2083, टीएसपी - 202, सहरिया - 10, कुल पद - 2295
उर्दू - सामान्य क्षेत्र- 39
पंजाबी - सामान्य क्षेत्र- 18
सरकारी नौकरी - Army /Bank /CPSU /Defence /Faculty /Non-teaching /Police /PSC /Special recruitment drive /SSC /Stenographer /Teaching Jobs /Trainee / UPSC

UPTET news

Recent Posts Widget
'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();

Photography

Popular Posts