संस्था प्रधान निष्ठा से बेहतर कार्य करें : चौधरी - The Rajasthan Teachers Blog - राजस्थान - शिक्षकों का ब्लॉग

Subscribe Us

ads

Hot

Post Top Ad

Your Ad Spot

Saturday 23 July 2016

संस्था प्रधान निष्ठा से बेहतर कार्य करें : चौधरी

बाड़मेर|राजकीयमाध्यमिक विद्यालय रेलवे कुआं नंबर तीन में शुक्रवार को संस्था प्रधानों की वाकपीठ का आयोजन हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि यूआईटी अध्यक्ष डाॅ.प्रियंका चौधरी ने गुरु का महत्व बताते हुए संस्था प्रधानों को शाला की धुरी बताया।
उन्होंने शिक्षा क्षेत्र में सरकार द्वारा किए जा रहे नवाचारों को शिक्षा में क्रांतिकारी कदम बताया। वाकपीठ में चौधरी ने संस्था प्रधानों से निष्ठा के साथ बेहतर कार्य करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के अध्यक्ष डीईओ माध्यमिक गोरधनलाल सुथार ने बोर्ड परीक्षा के बेहतर परिणाम नामांकन में वृद्धि के लिए संस्था प्रधानों को बधाई दी। कार्यक्रम में पूर्व सरपंच बेरीवाला तला खरथाराम गोदारा,डाइट प्राचार्य खेताराम,प्रधानाचार्य डॉ.लक्ष्मीनारायण जोशी ने भी विचार व्यक्त किए। उप जिला शिक्षा अधिकारी(खेल)गोपाल सिंह राठौड़ ने शिक्षा में खेलकूद का महत्व बताते हुए खेल को बढ़ावा देने के लिए सभी विद्यालयों को खेलकूद प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। एडीईओ धनराज व्यास ने सेवा अनुशासनात्मक कार्यवाही के नियमों की जानकारी दी। अतिरिक्त जिला परियोजना समन्वयक(रमसा)धर्माराम चौधरी ने राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के अंतर्गत चलने वाले विभिन्न कार्यक्रमों योजनाओं की जानकारी दी। प्रधानाध्यापक आयोजन सचिव गौतम गोदारा ने वाकपीठ में आए अतिथियों का आभार व्यक्त किया। वाकपीठ 315 विद्यालयों के संस्था प्रधानों ने भाग लिया। वाकपीठ में शिव,चौहटन,धोरीमन्ना,गडरारोड,रामसर,धनाऊ,सेड़वा और गुड़ामालानी पंचायत समितियों के माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालयों के संस्था प्रधानों ने भाग लिया। मंच संचालन सचिव प्रधानाध्यापक रामावि जाखड़ों का तला खेराजराम गोदारा ने किया।
सरकारी नौकरी - Army /Bank /CPSU /Defence /Faculty /Non-teaching /Police /PSC /Special recruitment drive /SSC /Stenographer /Teaching Jobs /Trainee / UPSC

No comments:

Post a Comment

Recent Posts Widget
'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();

Advertisement

Important News

Popular Posts

Post Top Ad

Your Ad Spot

Copyright © 2019 Tech Location BD. All Right Reserved