Advertisement

शिक्षा विभाग में 43 हजार से अधिक पदों पर होगी भर्ती : वासुदेव देवनानी

अजमेर। राज्य सरकार अगले वर्ष शिक्षा विभाग में 43 हजार से अधिक पदों पर भर्ती करेगी। भर्ती का यह सिलसिला आगामी वर्षों में भी जारी रहेगा। विभाग में स्कूल व्याख्याता, द्वितीय श्रेणी शिक्षक, तृतीय श्रेणी शिक्षक सहित अन्य पदों पर भर्ती होगी।

शिक्षा राज्य मंत्री वासुदेव देवनानी ने बताया कि मुख्यमंत्री ने राज्य के विद्यालयों में रिक्त पदों को भरने के लिए 43 हजार 400 से अधिक पदों पर भर्ती को मंजूरी दी है। इनमें 13098 स्कूल व्याख्याता पदों के लिए राजस्थान लोक सेवा आयोग के माध्यम से भर्ती होगी। इसके आवेदन लिए जा चुके है। आगामी महीनों में इसकी परीक्षा होगी। इसी तरह द्वितीय श्रेणी शिक्षकों के 13 हजार पदों पर आयोग के माध्यम से भर्ती होगी। इस वर्ष 6 हजार 500 तथा आगामी वर्ष में 6 हजार 500 पदों पर भर्ती की जाएगी। रीट परीक्षा का परिणाम जारी किया जा चुका है।
इस वर्ष 15 हजार तृतीय श्रेणी शिक्षकों के पदों पर भर्ती होगी। इसी तरह लैब असिस्टेन्ट के 1750 एवं लाईब्रेरियन के 562 पदों पर भर्ती होगी। अगले वर्ष में रीट के माध्यम से 15 हजार और पद भरे जाएंगे। उन्होंने बताया कि पदोन्नति के माध्यम से व्याख्याता के 10 हजार तथा द्वितीय श्रेणी शिक्षकों के 6 हजार पद भरे जाएंगे। प्राचार्य पद की पदोन्नति और पोस्टिंग हो चुकी है। पदोन्नति की यह प्रक्रिया लगातार जारी रहेगी।

सरकारी नौकरी - Army /Bank /CPSU /Defence /Faculty /Non-teaching /Police /PSC /Special recruitment drive /SSC /Stenographer /Teaching Jobs /Trainee / UPSC

UPTET news

Recent Posts Widget
'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();

Photography

Popular Posts