About Us

Sponsor

राजस्थान सरकार के 52 विभागों के 120 पदों के लिए खत्म होंगे इंटरव्यू

जयपुर. राज्य सरकार 52 विभागों में करीब 120 पदों की भर्ती प्रक्रिया से इंटरव्यू खत्म करने की तैयारी कर रही है। फिलहाल कार्मिक विभाग ने प्रस्ताव तैयार किया है। अंतिम फैसला मुख्यमंत्री लेंगी। पदों की संख्या घटाई-बढ़ाई जा सकती है। यह कवायद प्रधानमंत्री मोदी की उस घोषणा के तहत की जा रही है, जिसमें उन्होंने ग्रुप बी, सी और डी की नौकरियों से इंटरव्यू खत्म करने की बात कही थी। अब सरकार अगले 10 दिन में विभागों से नियमों में संशोधन के प्रस्ताव मांगेगी।
राज्य सरकार की ओर से शिक्षक और पुलिस भर्ती में पहले ही साक्षात्कार खत्म हो चुका है। कॉलेज लेक्चरर की भर्ती में इंटरव्यू होंगे, लेकिन उसके अंक कम कर दिए गए हैं। हाल ही में केंद्रीय कार्मिक मंत्रालय में एक बैठक हुई थी, जिसमें राजस्थान को नजीर के तौर पर पेश किया गया था। इस पैटर्न पर दूसरे राज्यों को भी साक्षात्कार खत्म करने के लिए कहा गया था।
प्रस्ताव में आरएएस, आरपीएस, आरएफएस, जैसी सेवाओं को शामिल नहीं किया गया है। इनमें साक्षात्कार की अनिवार्यता रहेगी। फिलहाल राज्य सरकार जो भर्ती परीक्षा आयोजित की जाती है उनमें से 12 फीसदी में साक्षात्कार अनिवार्य है।
द्वितीय श्रेणी : करीब 20 पद
मुख्य पदों में तहसीलदार, इंजीनियरिंग सर्विसेज, सहायक पर्यटन अधिकारी, नगर नियोजक सहायक, सहायक सांख्यिकी अधिकारी व कृषि विपणन अधिकारी शामिल इनमें सर्वाधिक ग्रेड पे वाले पद 4200 से 4800 रुपए तक के शामिल होंगे।

तृतीय श्रेणी : करीब 75 पद
वनपाल, लैब टेक्नीशियन, फार्मासिस्ट, स्वास्थ्य कार्यकर्ता, लिपिक, निरीक्षक उद्यान, कनिष्ठ वैज्ञानिक सहायक, सर्वेयर, शोध सहायक, सुपरवाइजर, लैब असिस्टेंट, पर्यवेक्षक, कनिष्ठ अभियंता जैसे पद शामिल
चतुर्थ श्रेणी के करीब 25 पदों में इंटरव्यू खत्म होंगे।

सरकारी नौकरी - Army /Bank /CPSU /Defence /Faculty /Non-teaching /Police /PSC /Special recruitment drive /SSC /Stenographer /Teaching Jobs /Trainee / UPSC

Photography

Recent

Recent Posts Widget
'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();

Important News

Popular Posts