About Us

Sponsor

आप सिपाही बनना चाहते हैं राजस्थान पुलिस की ओर से है बड़ी खुशखबरी, 10,500 भर्तिंयों की प्रकिया शुरू

जयपुर। पुलिस की नौकरी और वर्दी में रहने की ख्वाहिश ज्यादातर युवाओं को होती है। राजस्थान में इसलिए, रोज हजारों युवा विभिन्न इलाकों में कई-कई किलोमीटर की रेस लगाते हैं। ऐसे युवाओं को आखिरकार राज्य सरकार ने दी खुशखबरी......

राजस्थान में 10,500 कांस्टेबलों की भॢतयां होंगी
कई बार भर्तियों होने की अटकलों के बाद खबर है कि राज्य सरकार ने 10539 पुलिसकर्मियों की भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही यह प्रस्ताव मंजूरी के लिए वित्त विभाग को भेजा जाएगा। बता दें कि इससे पहले 2013 में कांग्रेस सरकार के दौरान 12 हजार से ज्यादा कांस्टेबलों की भर्ती हुई थी। पुलिस के लिहाज से भाजपा सरकार की यह पहली बड़ी भर्ती होगी।
कांग्रेस ने 31 हजार युवाओं को पुलिस में जोड़ा था
एक रिपोर्ट के मुताबिक, कांग्रेस के शासन में 31 हजार कांस्टेबलों की भर्तियां हुईं। यानी, पिछले राज में गहलोत ने काफी युवाओं को पुलिस में मौका दिया। तब 31 हजार पुलिस कांस्टेबलों की भर्ती की गई थी। रिकॉर्ड फाइल के मुताबिक, 2010 में 8006, 2012 में 10633 और वषज़् 2013 में 12178 कांस्टेबलों की भर्ती निकाली गई थीं। वहीं, भाजपा सरकार ने शिक्षक और रोडवेज कर्मियां ज्यादा भर्ती निकाली हैं।

No comments:

Post a Comment

Photography

Recent

Recent Posts Widget
'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();

Important News

Popular Posts