बंद हो चुके स्कूल भी सूची में, अब बीईईओ से लेंगे शपथ पत्र
सीकर। पंचायतीराज विभाग के शिक्षकों के स्टाफिंग पैटर्न को लेकर पहली सूची विवादों में है। सूची में 2419 शिक्षक लिए हैं, जो स्टाफिंग पैटर्न के दायरे में आएंगे। अब इस सूची के आधार पर शिक्षा विभाग इन्हें स्कूलों में नियुक्ति देगा।

शिक्षा निदेशालय से मिली सूची में कई ऐसे स्कूल भी दिए गए हैं जो बंद हो चुके हैं। इसके अलावा पदोन्नत हो चुके शिक्षकों को भी सूची में शामिल कर लिया है। विवाद बढ़ता देख शिक्षा विभाग ने अब सूची को सही करने के लिए रास्ता निकाला है। मंगलवार को ब्लॉक शिक्षा अधिकारियों को बुलाया है। बीईईओ को कहा गया है कि वे इस सूची को दुरुस्त कर दें। अगर कोई शिक्षक पदोन्नत हो चुका है तो उसका नाम हटा दिया जाए। वहीं बंद हो चुके स्कूलों को भी दायरे से हटाया जाए।