Advertisement

शिक्षक भर्ती 2018 के रिजल्ट में संशोधन होने के बाद जिले को प्रथम लेवल के 376 नये शिक्षक

राजसमंद | जिले में प्रारंभिक शिक्षा में शिक्षकों के 816 पद रिक्त चल रहे थे। मंगलवार को शिक्षक भर्ती 2018 के रिजल्ट में संशोधन होने के बाद जिले को प्रथम लेवल के 376 नये शिक्षक मिले है। इनको तीन दिन के बाद मंगलवार को ब्लॉकों का आवंटन किया।
नये शिक्षक पीईईओ के समक्ष उपस्थित होंगे। पीईईओ इनको ग्राम पंचायत स्तर पर स्कूलों में नियुक्त करेंगे। सर्वाधिक टीचर खमनोर ब्लॉक में 74 अाैर सबसे कम 34 शिक्षक देवगढ़ ब्लॉक को मिले है। शिक्षक पिछले दिनों से ब्लॉक के आवंटन के लिए डीईओ प्रारंभिक कार्यालय के चक्कर काट रहे थे। इनको ब्लॉक आवंटन नहीं होने से राजसमंद में ही डेरा डाल रखा था। मंगलवार को डीईओ प्रारंभिक नरेश चंद डांगी ने सभी को ब्लॉक आवंटन कर दिया।

किस ब्लॉक में कितने पद खाली अाैर कितने शिक्षक मिले : कुंभलगढ़ ब्लॉक में सर्वाधिक 188 खाली पद में से 67 नए शिक्षक मिले हंै। आमेट ब्लॉक में 91 खाली पद में से 36, भीम ब्लॉक में 159 खाली पद में से 58, देवगढ़ ब्लॉक में कुल 92 खाली पद में से 34, खमनोर ब्लॉक में कुल 133 खाली पद में से 74, रेलमगरा ब्लॉक में कुल खाली पद 61 में से 51, राजसमंद ब्लॉक में कुल खाली 92 में से 51 नए शिक्षक मिले हैं। 

UPTET news

Recent Posts Widget
'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();

Photography

Popular Posts