Advertisement

विभाग के इस आदेश के बाद प्रदेश के हजारों शिक्षकों को मिली सबसे बड़ी खुशी

सीकर. तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती 2012-13 के रिवाइज परिणाम में चयनित प्रदेश के 15 हजार शिक्षकों को उनका हक मिल गया है। नोशनल आदेश के बाद वरिष्टता स्थायीकरण व वेतन नियमितिकरण का लाभ मिलेगा। लंबे समय से कोर्ट और सरकार से शिक्षक इसी लाभ के लिए लड़ाई लड़ रहे थे।
विभाग ने शिक्षकों के स्थायी करण व वेतन नियमितिकरण मानकर बकाया एरियर देने का निश्चय किया है। प्रत्येक शिक्षक की 15 अप्रेल 2015 से नियुक्ति मानकर वेतन मिलेगा। प्रदेश में भर्ती 2013 के 8431 शिक्षकों को 2 लाख रुपए तक का एरियर मिलेगा। वहीं 2012 के 6700 शिक्षकों को चार लाख रुपए एरियर के रूप में मिलेगा। कई जिलों में विभागीय आदेश जारी हो चुके है। इसी कड़ी में शुक्रवार को सीकर से 31 शिक्षकों के स्थायीकरण के आदेश हुए है।

हक के लिए लड़ी लड़ाई तो मिला लाभ
प्रार्थी शिक्षकों ने याचिका में सेवा नियमों के अनुसार मिलने वाले सभी सेवा परिलाभ दिलाए जाने की गुहार लगाई थी। कोर्ट का फैसला होने के बाद 26 नवंबर को बीकानेर प्रारंभिक शिक्षा अधिकारियों को याचिकाओं के निस्तारण के आदेश जारी किए थे। उसके बाद कई जिलों में शिक्षकों को लाभ मिले। अजमेर एवं बाड़मेर सहित कई जिलों में आदेश होने अभी शेष है।
यह था मामला
पंचायती राज विभाग की ओर से वर्ष 2013 में निकाली तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती में प्रार्थी शिक्षक भी शामिल हुए थे। विभाग ने करीब तीन साल बाद संशोधित परिणाम जारी किया। जिसमें प्रार्थी शिक्षकों का चयन हो गया। उन्हें 3 साल की देरी के बाद अक्टूंबर 2017 में तृतीय श्रेणी शिक्षक पद पर नियुक्ति दी गई। जबकि इसी भर्ती में अन्य अभ्यर्थियों को 2015 में ही नियुक्ति दे दी गई थी। इसके बावजूद प्रार्थी शिक्षकों को नियमानुसार मिलने वाले वरिष्ठता सहित अन्य सेवा परिलाभों से वंचित किया जा रहा था। जबकि प्रार्थी सेवा नियमों के अनुसार सभी परिलाभ पाने का हकदार थे।

2012-13 भर्ती के रिवाइज परिणाम 2017 में चयनित शिक्षकों के हक में यह फैंसला हुआ है। नोशनल के बाद वरिष्टता स्थायीकरण व वेतन नियमितिकरण का लाभ मिलेगा। - प्यारेलाल गहलोत, शिक्षक नेता

UPTET news

Recent Posts Widget
'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();

Photography

Popular Posts