राजस्थान पब्लिक सर्विस कमीशन (RPSC) ने 2nd Grade Teacher Exam 2018 की
एग्जाम डेट्स जारी कर दी है। ये एग्जाम्स 28 अक्टूबर से 2 नवंबर तक
राजस्थान राज्य के विभिन्न शहरों में आयोजित किए जाएंगे। इन परीक्षाओं के
2nd Grade Teacher Admit Cards, Exam Dates, शेड्यूल तथा अन्य आवश्यक
जानकारी RPSC की आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर चेक किए जा
सकते हैं।
इन विषयों के लिए करेगा RPSC टीचर्स की भर्ती
उल्लेखनीय
है कि आयोग उर्दू, संस्कृत, विज्ञान, हिंदी, सामान्य ज्ञान, सिंधी,
पंजाबी, अंग्रेजी, गणित और सामाजिक विज्ञान विषयों के लिए RPSC 2nd Grade
Teacher Exam आयोजित करेगा। आयोग ने लगभग 8,162 शिक्षकों के पदों की भर्ती
के लिए पात्र उम्मीदवारों से आवेदन मांगे थे। आवेदन करने की अंतिम तिथि 9
जून 2018 थी। चयनित किए गए अभ्यर्थियों को पे मैट्रिक लेवल (L – 11) के तहत
तनख्वाह दी जाएगी।
ये हैं RPSC 2nd Grade Teacher Exam 2018 Dates Schedule (Subject-wise)
(1) Sr. Teacher Gr II Comp. Exam (Non-TSP) G.K.(Group - A) – 28/10/2018
(2) Sr. Teacher Gr II Comp. Exam (Non-TSP) Social Science – 29/10/2018
(3) Sr. Teacher Gr II Comp. Exam (Non-TSP) Maths – 29/10/2018
(4) Sr. Teacher Gr II Comp. Exam (Non-TSP) English – 30/10/2018
(5) Sr. Teacher Gr II Comp. Exam (Non-TSP) Punjabi – 30/10/2018
(6) Sr. Teacher Gr II Comp. Exam (Non-TSP) Sindhi – 30/10/2018
(7) Sr. Teacher Gr II Comp. Exam (Non-TSP) G.K.(Group - B) – 31/10/2018
(8) Sr. Teacher Gr II Comp. Exam (Non-TSP) Science – 1/11/2018
(9) Sr. Teacher Gr II Comp. Exam (Non-TSP) Hindi – 1/11/2018
(10) Sr. Teacher Gr II Comp. Exam (Non-TSP) Urdu – 2/11/2018
(11) Sr. Teacher Gr II Comp. Exam (Non-TSP) Sanskrit – 2/11/2018
जानिए किस विषय में कितने पदों पर होगी टीचर्स की भर्ती
RPSC
senior teacher Grade II examination के जरिए कुल 8162 पदों पर भर्ती
करेगा। इनमें से हिंदी विषय के 1507, विज्ञान के 1128, सामाजिक विज्ञान के
1878, अंग्रेजी के 788, गणित के 699, संस्कृत के 1952, उर्दू के 117,
पंजाबी के 89 और सिन्धी के कुल 4 पदों पर भर्ती होगी। इन पदों के लिए आवेदन
प्रक्रिया 10 मई से 9 जून 2018 तक चली थी। चयनित उम्मदवारों का वेतनमान पे
मैट्रिक लेवल (L – 11) के तहत मिलेगा।
ऐसा रहेगा rpsc 2nd grade teacher exam pattern और आएंगे इस तरह के प्रश्न-पत्र
2nd
Grade Teacher Exam 2018 में दो पेपर होंगे। पहले पेपर में कुल 100 प्रश्न
पूछे जाएंगे तथा कुल मार्क्स 200 होंगे। इन 100 प्रश्नों में से राजस्थान
के भौगोलिक, ऐतिहासिक तथा सांस्कृतिक सामान्य ज्ञान से संबंधित प्रश्न पूछे
जाएंगे। भारत तथा विश्व के सामान्य ज्ञान तथा राजस्थान की समसामयिक घटनाओं
व सूचनाओं पर भी प्रश्न पूछे जाएंगे। ये सभी प्रश्न 60 अंकों के होंगे
जबकि शेष प्रश्न शैक्षणिक मनोविज्ञान पर पूछे जाएंगे ताकि टीचर बनने के
इच्छुक अभ्यर्थी के दिमाग तथा मनोविज्ञान को परखा जा सके। दूसरा पेपर
संबंधित विषय तथा उसकी शिक्षण विधियों पर आधारित होगा। दोनों पेपर्स में
पास होने वाले अभ्यर्थियों को ही अगले चरण के लिए बुलाया जाएगा।
ऐसे करें RPSC 2nd Grade Teacher Admit Cards Download
Step - 1. परीक्षा के लिए आवेदन कर रहे युवा 2nd Grade Teacher Admit Card Download करने के लिए सबसे पहले आयोग की आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in ओपन करें।
Step - 2. यहाँ होम पेज पर Exam Dashboard में दिए गए एडमिट कार्ड के लिंक पर क्लिक करें। इससे एक नया पेज ओपन होगा।
Step - 3. इस पेज अभ्यर्थी से एडमिट कार्ड के लिए Registration number, और Date of Birth तथा अन्य जानकारी मांगी जाएगी।
Step
- 4. जानकारी भरकर सब्मिट करने के साथ ही करने के साथ ही स्क्रीन पर RPSC
2nd Grade Teacher Admit Card exam 2018 दिखाई देगा, जिसे आप डाउनलोड कर
प्रिंट ले सकते हैं।
Important Posts
Advertisement
UPTET news
';
(function() {
var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true;
dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js';
(document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq);
})();
Photography
Popular Posts
- अब तय कैलेण्डर के अनुसार होंगी विभिन्न विषयों के शिक्षकों, संस्था प्रधानों व कार्मिकों की पदोन्नतियां
- 10 वी का अस्थायी मैरिट सूची इसी सप्ताह संभव
- वर्ष 1998 के चयनित शिक्षकों को लेकर सरकार ने 7 दिन में मांगी रिपोर्ट
- शिक्षकों की काउंसलिंग में गड़बड़ी, ब्लॉक बदले
- भजनलाल जल्द दे सकते हैं शिक्षक भर्ती की खुशखबरी! शिक्षा विभाग में सवा लाख से ज्यादा पद खाली, पढ़ें सरकार कितनों को देगी सरकारी नौकरी
- भाजपा कार्यालय के बाहर कपड़े उतार कर लेट गए विद्यार्थी मित्र, डरते डरते निकले दो मंत्री
- राजस्थान: शिक्षक भर्ती परीक्षा की 100 से अधिक चुनौती याचिकाएं खारिज, जल्द होंगी नियुक्तियां
- शिक्षा विभाग कार्यालयों के नम्बर
- सर सलामत तो पगड़ी पचास...सब बोले, डॉक्टर-इंजीनियर बनना ही अंतिम विकल्प नहीं
- नागौर में गुरु ने शिष्यों ने मांगी अनोखी गुरु दक्षिणा