जयपुर | तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती-2018 (लेवल-वन) की नियुक्तियों पर रोक
लगा दी गई है। राजस्थान हाईकोर्ट की खंडपीठ ने इस परीक्षा के परिणाम के
आधार पर यह रोक लगाई है।
इसके तहत करीब 26 हजार पदों पर भर्ती होनी है।
मुख्य न्यायाधीश प्रदीप नांद्रजोग व न्यायाधीश जीआर मूलचंदानी की खंडपीठ ने
यह अंतरिम निर्देश मंगलवार को महेन्द्र कुमार जाटोलिया की अपील पर दिया।
अपील में एकलपीठ के आदेश को चुनौती दी गई थी। एकलपीठ के समक्ष दायर याचिका
में कहा था कि इस भर्ती में चयन केवल रीट के अंकों के जरिए ही रखा गया है,
जबकि एनसीटीई की 11 फरवरी 2011 की अधिसूचना के अनुसार रीट के अंकों को केवल
भर्ती में वरीयता दी जा सकती है। भर्ती लिखित परीक्षा या स्कैलिंग के जरिए
हो और नॉर्मलाइजेशन किया जाए। एकलपीठ ने इस याचिका को खारिज कर दिया था।
यह कहते हुए खारिज कर दिया था कि एक्सपर्ट कमेटी ने रीट-2017 के
प्रश्नों के विवाद को का निपटारा कर दिया था, ऐसे में अब इस मामले में दखल
देने की जरूरत नहीं है। एकलपीठ के इस आदेश को खंडपीठ में चुनौती देते हुए
एकलपीठ के आदेश पर जारी हुए परिणाम के आधार पर नियुक्तियां देने पर रोक
लगाने का आग्रह किया गया था।
Important Posts
Advertisement
UPTET news
';
(function() {
var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true;
dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js';
(document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq);
})();
Photography
Popular Posts
- व्याख्याता(स्कुल शिक्षा) राजनीति विज्ञान के कार्मिकों द्वारा चाही गई परीक्षा/पद विज्ञप्ति भर्तियों /साक्षात्कार में सम्मिलित होने हेतु अनापत्ति आदेश
- Job Alert: राजस्थान में इसी माह खुलेगा 23 हजार से अधिक सरकारी नौकरियों का पिटारा!
- महत्वपूर्ण सुचना : अल्पसंख्यक समुदाय छात्रवृत्ति फार्म 30 तक
- Bad News :- M.A. के आधार पर B.Ed. करने वाले अभ्यर्थी नहीं दे सकेंगे रीट
- JOB: तैयार हो जाइए, यहां निकलने वाली है 41 हजार टीचर्स की भर्ती
- रेलवे भर्ती का रिजल्ट नवंबर में जारी होने की संभावना
- REET News : रीट : 52 हजार पद खाली, 15 हजार पर भर्ती - किस जिले में कितने पद खाली
- 35 हजार थर्ड ग्रेड शिक्षकों के स्थायीकरण के आदेश जारी : तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती, 2012
- CTET के आवेदन 22/06/2016 से शुरू , Last Date : 18/07/2016
- पदोन्नत वरिष्ठ अध्यापकों की पदस्थापन्न प्रक्रिया एक से