रामदेवरा | राजस्थान शिक्षक संघ (राष्ट्रीय) जैसलमेर के जिलाध्यक्ष
राणीदानसिंह भुट्टो ने शिक्षकों की समस्याओं के समाधान के लिए जिला शिक्षा
अधिकारी माध्यमिक एवं प्रारंभिक को पत्र लिखकर मांग की।
जिला मंत्री नटवर
व्यास ने बताया कि जिलाध्यक्ष राणीदान सिंह भुट्टो ने जिला शिक्षाधिकारियों
को पत्र लिखकर अवगत कराया कि अनेक पंचायत प्रारंभिक शिक्षाधिकारियों
द्वारा शिक्षकों के सातवें वेतनमान के एरियर की एक भी किस्त का भुगतान नहीं
किया गया और स्थानांतरण के दो माह व्यतीत हो जाने के बाद भी आईडी ट्रांसफर
नहीं की गई है। सेवाभिलेख पूर्ण कर सेवा पुस्तिकाएं, जीपीएफए, एसआई की
पासबुक और अंतिम भुगतान पत्र तक नहीं भिजवाए गए हैं। इससे शिक्षकों के वेतन
एरियर व वेतनवृद्धि में अकारण विलंब हो रहा है। साथ ही उन्होंने बताया कि
कई पंचायत प्रारंभिक शिक्षाधिकारियों द्वारा वेतन मद में पर्याप्त बजट
उपलब्ध होने के बावजूद भी माह की एक दो तारीख तक वेतन भुगतान नहीं हो रहा
है। पत्र के माध्यम से संगठन ने मांग की है कि आगामी सात दिवस में इन
समस्याओं का निराकरण नहीं हुआ तो संगठन को मजबूर होकर आंदोलन करना पड़ेगा।
जिसकी समस्त जिम्मेवारी प्रशासन की रहेगी। उन्होंने अविलंब समस्त पीईईओ व
बीईईओ पालना के लिए पाबंद करने की मांग की है।
Important Posts
Advertisement
UPTET news
';
(function() {
var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true;
dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js';
(document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq);
})();
Photography
Popular Posts
- व्याख्याता(स्कुल शिक्षा) राजनीति विज्ञान के कार्मिकों द्वारा चाही गई परीक्षा/पद विज्ञप्ति भर्तियों /साक्षात्कार में सम्मिलित होने हेतु अनापत्ति आदेश
- महत्वपूर्ण सुचना : अल्पसंख्यक समुदाय छात्रवृत्ति फार्म 30 तक
- 35 हजार थर्ड ग्रेड शिक्षकों के स्थायीकरण के आदेश जारी : तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती, 2012
- शिक्षकों को पदोन्नती का लाभ मिले
- रेलवे भर्ती का रिजल्ट नवंबर में जारी होने की संभावना
- यहां छात्रों के फेल होने पर बांटते है चेतावनी की मिठाई
- शिक्षा विभाग कार्यालयों के नम्बर
- सम्मान के लिए 8 हजार में से एक भी शिक्षक नहीं मिला
- CTET के आवेदन 22/06/2016 से शुरू , Last Date : 18/07/2016
- अच्छी खबर : तृतीय श्रेणी अध्यापक सीधी भर्ती 2018 के तहत चयनित अभ्यर्थियों को ब्लॉक आवंटन के आदेश जारी