अजमेर आरएएस प्रारंभिक परीक्षा में शामिल हुए अभ्यर्थियों को अब उत्तरकुंजी का
इंतजार है। राजस्थान लोक सेवा आयोग इसकी तैयारियों में जुटा है। इन्हें
जल्द वेबसाइट पर अपलोड किए जाएगा।
हाल में 5 अगस्त को आयोजित आरएएस प्रारंभिक परीक्षा में कुल 4 लाख 97
हजार 048 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। 1454 केंद्रों पर आयोजित परीक्षा में 3 लाख
76 हजार 762 अभ्यर्थी शामिल हुए। आयोग परिणाम तैयार करने में जुटा है।
उधर अभ्यर्थियों को उत्तर कुंजी का इंतजार है। आयोग ने परीक्षा के बाद
अभ्यर्थियों को ओएमआर शीट की कार्बन कॉपी दी है। कई अभ्यर्थियों को उत्तर
कुंजी से अपने उत्तर मिलाने की उत्सुकता है। फिलहाल आयोग उत्तरकुंजी अपलोड
करने की तैयारी में है।
विश्वविद्यालयों के मॉडल कलैंडर में 24 तक चुनाव, कॉलेज में नहीं अता-पता
प्रदेश में छात्रसंघ चुनाव का कार्यक्रम जारी नहीं हुआ है। जहां राजभवन
के मॉडल कलैंडर के मुताबिक विश्वविद्यालयों में 24 अगस्त तक चुनाव होने
हैं। वहीं सरकारी और निजी कॉलेज में तारीख और कार्यक्रम का अता-पता नहीं
है। उच्च शिक्षा विभाग ने अब तक चुनाव तिथि और कार्यक्रम जारी नहीं किया
है।
प्रदेश के विश्वविद्यालयों और कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव होने हैं।
बीते आठ साल से चुनाव 20 से 28 अगस्त के बीच चुनाव कराए जा रहे हैं। उच्च
शिक्षा विभाग जुलाई अंत या अगस्त के शुरुआत तक चुनाव कार्यक्रम जारी करता
है। लेकिन इस बार चुनाव तिथियां और कार्यक्रम जारी नहीं हुआ है।
मॉडल कलैंडर में 24 तक चुनाव
प्रदेश के विश्वविद्यालयों में राजभवन का मॉडल कलैंडर लागू किया गया है।
इसमें सरकारी कलैंडर के मुताबिक छुट्टियां रखने के अलावा प्रवेश और अन्य
कार्यक्रम भी दिए गए हैं। कलैंडर के मुताबिक विश्वविद्यालयों में छात्रसंघ
24 अगस्त तक कराए जाने हैं। लेकिन ऐसा होना मुश्किल है। उच्च शिक्षा विबाग
सभी विश्वविद्यालयों और कॉलेज में अब तक एक ही तिथि पर चुनाव कराता रहा है।
फिर कब होंगे कामकाज...
कॉलेज और विश्वविद्यालयों में जून से लेकर
अगस्त के शुरूआत तक प्रवेश कार्य जारी है। उधर छात्रसंघ चुनाव कार्यक्रम
जारी नहीं हुआ है। अगर सरकार ने कार्यक्रम जारी कर दिया तो संस्थाओं की
मुश्किलें बढ़ेगी।
Important Posts
Advertisement
UPTET news
';
(function() {
var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true;
dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js';
(document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq);
})();
Photography
Popular Posts
- व्याख्याता(स्कुल शिक्षा) राजनीति विज्ञान के कार्मिकों द्वारा चाही गई परीक्षा/पद विज्ञप्ति भर्तियों /साक्षात्कार में सम्मिलित होने हेतु अनापत्ति आदेश
- महत्वपूर्ण सुचना : अल्पसंख्यक समुदाय छात्रवृत्ति फार्म 30 तक
- शिक्षकों को पदोन्नती का लाभ मिले
- प्राचार्य बने व्याख्याताओं के तबादले निरस्त : राजस्थान शिक्षकों का ब्लॉग
- शिक्षा विभाग कार्यालयों के नम्बर
- अच्छी खबर : तृतीय श्रेणी अध्यापक सीधी भर्ती 2018 के तहत चयनित अभ्यर्थियों को ब्लॉक आवंटन के आदेश जारी
- Good news 7th pay commission Highlights : राजस्थान शिक्षकों का ब्लॉग
- REET News : रीट : 52 हजार पद खाली, 15 हजार पर भर्ती - किस जिले में कितने पद खाली
- REET Job News : पहले चरण में शिक्षकों के 15 हजार पदों पर भर्ती
- Rochak Posts : ऐसे शारीरिक संबंध बनाना चाहती है महिलाएं...!