राजस्थान शिक्षक संघ सियाराम की जिला शाखा अलवर प्रथम व द्वितीय का एक
दिवसीय अभ्यास वर्ग कार्यक्रम रविवार को राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय-5
में हुआ। इसके मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष सियाराम शर्मा थे।
जिला अध्यक्ष
द्वितीय राजेंद्र प्रसाद शर्मा ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष ने 19 अप्रैल को
शिक्षामंत्री से शिक्षकों की मांगों पर हुई वार्ता की जानकारी दी। इनमें
छठे वेतनमान की विसंगतियां दूर कर सातवें वेतनमान को केंद्र के बराबर देने,
पुरानी पेंशन स्कीम लागू करने, स्थानांतरण नीति लागू कर प्रतिबंधित जिलों
से तबादले की पाबंदी हटाने, शिक्षकों को ग्रामीण भत्ता देने सहित कई मांगें
हैं। इन मांगों पर कार्रवाई नहीं होने पर शिक्षकों को आंदोलन के लिए तैयार
रहने के लिए कहा। जिला स्तर पर संस्कृत बचाओ समिति का गठन किया गया।
प्रदेश अध्यक्ष ने 4 अगस्त तक सदस्यता अभियान पूरा कर 5 अगस्त को चुनाव
कराने के निर्देश दिए। कार्यक्रम में प्रदेश संरक्षक जगदीश प्रसाद गुप्ता,
प्रदेश कोषाध्यक्ष बृजभूषण शर्मा, प्रदेश चुनाव समिति सचिव देवेंद्र धार,
प्रदेश संगठन मंत्री राजकुमार भारद्वाज सहित अनेक पदाधिकारी मौजूद थे।
Important Posts
Advertisement
UPTET news
';
(function() {
var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true;
dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js';
(document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq);
})();
Photography
Popular Posts
- व्याख्याता(स्कुल शिक्षा) राजनीति विज्ञान के कार्मिकों द्वारा चाही गई परीक्षा/पद विज्ञप्ति भर्तियों /साक्षात्कार में सम्मिलित होने हेतु अनापत्ति आदेश
- महत्वपूर्ण सुचना : अल्पसंख्यक समुदाय छात्रवृत्ति फार्म 30 तक
- 35 हजार थर्ड ग्रेड शिक्षकों के स्थायीकरण के आदेश जारी : तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती, 2012
- शिक्षकों को पदोन्नती का लाभ मिले
- यहां छात्रों के फेल होने पर बांटते है चेतावनी की मिठाई
- रेलवे भर्ती का रिजल्ट नवंबर में जारी होने की संभावना
- शिक्षा विभाग कार्यालयों के नम्बर
- सम्मान के लिए 8 हजार में से एक भी शिक्षक नहीं मिला
- अच्छी खबर : तृतीय श्रेणी अध्यापक सीधी भर्ती 2018 के तहत चयनित अभ्यर्थियों को ब्लॉक आवंटन के आदेश जारी
- प्राचार्य बने व्याख्याताओं के तबादले निरस्त : राजस्थान शिक्षकों का ब्लॉग