जयपुर।शिक्षा राज्यमंत्री वासुदेव देवनानी ने शिक्षकों की समस्याएं सुनने के लिए 19 अप्रैल को सचिवालय में शिक्षक संगठनों को बुलाया था। इसमें एक शिक्षक संगठन के पदाधिकारी के रूप में रिश्वत का आरोपी शिक्षक भी वार्ता में शामिल हो गया। अब इस मामले पर बवाल मच गया है।
दूसरे संगठनों ने इसका विरोध शुरू कर दिया है। संगठनों का कहना है कि एक तरफ से शिक्षामंत्री रिश्वत के आरोपी शिक्षक से वार्ता करते हैं दूसरी तरफ शिक्षक संगठनों से भेदभाव करते हैं और सबको वार्ता के लिए नहीं बुलाया जाता।
- अखिल राजस्थान विद्यालय शिक्षक संघ के प्रदेशाध्यक्ष रामकृष्ण अग्रवाल का कहना है कि सरकार रिश्वत के आरोपी शिक्षक को वार्ता में शामिल करके क्या संदेश देना चाहती है। इससे जिस शिक्षक को चौमूं के एक स्कूल में हेडमास्टर रहते बीएड प्रशिक्षणार्थियों से उपस्थिति प्रमाण पत्र देने के बदले रिश्वत लेते एसीबी ने रंगे हाथों पकड़ा था उस शिक्षक को वार्ता में क्यों बुलाया गया। वे प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री से भी इस मामले की शिकायत करेंगे और मांग करेंगे कि रिश्वत के आरोपी शिक्षक को वार्ता में बुलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।
- राजस्थान शिक्षक संयुक्त संघर्ष समिति के प्रदेश संयोजक रामस्वरूप चतुर्वेदी का कहना है कि शिक्षक संगठनों से भेदभाव करने और ऐसे शिक्षक को बुलाने से लगता है कि शिक्षामंत्री की कथनी और करनी में अंतर है। वे उस शिक्षक संगठन के दबाव में काम करते हैं।
Important Posts
Advertisement
UPTET news
';
(function() {
var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true;
dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js';
(document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq);
})();
Photography
Popular Posts
- व्याख्याता(स्कुल शिक्षा) राजनीति विज्ञान के कार्मिकों द्वारा चाही गई परीक्षा/पद विज्ञप्ति भर्तियों /साक्षात्कार में सम्मिलित होने हेतु अनापत्ति आदेश
- महत्वपूर्ण सुचना : अल्पसंख्यक समुदाय छात्रवृत्ति फार्म 30 तक
- 35 हजार थर्ड ग्रेड शिक्षकों के स्थायीकरण के आदेश जारी : तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती, 2012
- शिक्षकों को पदोन्नती का लाभ मिले
- यहां छात्रों के फेल होने पर बांटते है चेतावनी की मिठाई
- रेलवे भर्ती का रिजल्ट नवंबर में जारी होने की संभावना
- शिक्षा विभाग कार्यालयों के नम्बर
- सम्मान के लिए 8 हजार में से एक भी शिक्षक नहीं मिला
- अच्छी खबर : तृतीय श्रेणी अध्यापक सीधी भर्ती 2018 के तहत चयनित अभ्यर्थियों को ब्लॉक आवंटन के आदेश जारी
- प्राचार्य बने व्याख्याताओं के तबादले निरस्त : राजस्थान शिक्षकों का ब्लॉग