शिक्षकों की वेतन विसंगतियां जल्द दूर होंगी. इस संबंध में शिक्षा
राज्यमंत्री वासुदेव देवनानी ने वित्त विभाग को निर्देश दे दिए हैं.
शिक्षकों की वेतन विसंगतियों के मामले को लेकर गुरुवार को सचिवालय में
शिक्षा राज्यमंत्री देवनानी की शिक्षक महासंघों के साथ हुई अहम वार्ता हुई.
शिक्षा राज्यमंत्री वासुदेव देवनानी ने कहा कि शिक्षकों की सातवें वेतन
आयोग से जुड़ी विसंगतियों को दूर की जाएगा. इसको लेकर वित्त विभाग को जरूरी
दिशा निर्देश जारी कर दिए हैं. बैठक के बाद देवनानी ने कहा कि शिक्षक
संघों द्वारा समय समय पर प्रस्तुत की गई मांगों पर मंथन किया गया. शिक्षा
मंत्री ने कहा कि शिक्षक संघों के अधिकतर मांगें वित्त विभाग से जुड़ी होने
के कारण वित्त विभाग को जल्द से जल्द कदम उठाने के लिए कहा है. उन्होंने
कहा कि राज्य सरकार शिक्षकों की मांगों के प्रति सदैव गंभीर रही है.
सरकार शिक्षा में सुधारों के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण रखती है. बैठक के
बाद राजस्थान शिक्षक संघ (सियाराम गुट) के अध्यक्ष सियाराम शर्मा ने कहा कि
वार्ता सकारात्मक माहौल में हुई है. शिक्षामंत्री ने वेतन विसंगतियों से
जुड़ी मांगों का समाधान करने का आश्वासन दिया है. बैठक में शिक्षा विभाग के
प्रमुख शासन सचिव नरेशपाल गंगवार समेत विभिन्न संघों के प्रतिनिधि शामिल
हुए.
Important Posts
Advertisement
UPTET news
';
(function() {
var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true;
dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js';
(document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq);
})();
Photography
Popular Posts
- व्याख्याता(स्कुल शिक्षा) राजनीति विज्ञान के कार्मिकों द्वारा चाही गई परीक्षा/पद विज्ञप्ति भर्तियों /साक्षात्कार में सम्मिलित होने हेतु अनापत्ति आदेश
- महत्वपूर्ण सुचना : अल्पसंख्यक समुदाय छात्रवृत्ति फार्म 30 तक
- 35 हजार थर्ड ग्रेड शिक्षकों के स्थायीकरण के आदेश जारी : तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती, 2012
- रेलवे भर्ती का रिजल्ट नवंबर में जारी होने की संभावना
- शिक्षकों को पदोन्नती का लाभ मिले
- CTET के आवेदन 22/06/2016 से शुरू , Last Date : 18/07/2016
- यहां छात्रों के फेल होने पर बांटते है चेतावनी की मिठाई
- पदोन्नत वरिष्ठ अध्यापकों की पदस्थापन्न प्रक्रिया एक से
- शिक्षा विभाग कार्यालयों के नम्बर
- सम्मान के लिए 8 हजार में से एक भी शिक्षक नहीं मिला