नए शिक्षा सत्र में प्रारंभिक शिक्षा विभाग की प्राथमिक-उच्च प्राथमिक
स्कूलों में शिक्षकों की कमी नहीं रहेंगी। राज्य सरकार ने थर्ड ग्रेड
शिक्षकों के 54 हजार रिक्त पदों को भरने के लिए स्वीकृति जारी कर दी है।
इन पदों पर भर्ती होने के बाद केवल 5 से 6 फीसदी पद ही प्राथमिक-उच्च
प्राथमिक स्कूलों में खाली रहेंगे। प्रारंभिक शिक्षा विभाग के शासन उप सचिव
घनश्याम लाल शर्मा ने थर्ड ग्रेड लेवल-एक और लेवल-दो के रिक्त पदों को
भरने के लिए पदों की स्वीकृति जारी की है। कुल 54 हजार पदों में 26 हजार
लेवल-प्रथम और 28 हजार लेवल-सैकंड के लिए निर्धारित किए गए है। इनमें
750-750 पद विशेष शिक्षकों के शामिल है। प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय के
अधिकारियों ने बताया कि रीट-2017 का परीक्षा परिणाम आते ही रिक्त पदों को
भरने के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। रीट-2017 की परीक्षा
माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, अजमेर की ओर से 11 फरवरी को आयोजित की गई थी।
जिसमें प्रथम लेवल में करीब 1.50 लाख और सैकंड लेवल में आठ लाख से अधिक
अभ्यर्थी शामिल हुए है। रीट-2017 में 60 फीसदी एवं अधिक अंक अर्जित करने
वाले अभ्यर्थी आवेदन के पात्र होंगे। इसके अलावा आरटेट और रीट-2015 में
उत्तीर्ण अभ्यर्थी भी आवेदन के पात्र होंगे।
54 हजार शिक्षकों की होगी भर्ती, राज्य सरकार से पदों की स्वीकृति मिली
Important Posts
Advertisement
UPTET news
';
(function() {
var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true;
dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js';
(document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq);
})();
Photography
Popular Posts
- व्याख्याता(स्कुल शिक्षा) राजनीति विज्ञान के कार्मिकों द्वारा चाही गई परीक्षा/पद विज्ञप्ति भर्तियों /साक्षात्कार में सम्मिलित होने हेतु अनापत्ति आदेश
- महत्वपूर्ण सुचना : अल्पसंख्यक समुदाय छात्रवृत्ति फार्म 30 तक
- 35 हजार थर्ड ग्रेड शिक्षकों के स्थायीकरण के आदेश जारी : तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती, 2012
- शिक्षकों को पदोन्नती का लाभ मिले
- यहां छात्रों के फेल होने पर बांटते है चेतावनी की मिठाई
- रेलवे भर्ती का रिजल्ट नवंबर में जारी होने की संभावना
- शिक्षा विभाग कार्यालयों के नम्बर
- सम्मान के लिए 8 हजार में से एक भी शिक्षक नहीं मिला
- अच्छी खबर : तृतीय श्रेणी अध्यापक सीधी भर्ती 2018 के तहत चयनित अभ्यर्थियों को ब्लॉक आवंटन के आदेश जारी
- प्राचार्य बने व्याख्याताओं के तबादले निरस्त : राजस्थान शिक्षकों का ब्लॉग