नीमराना | वरीयता सूची में उच्च स्थान प्राप्त करने के बाद भी महिला
शिक्षिका को गृह जिले में नियुक्ति नहीं देने पर उच्च न्यायालय ने
प्रारंभिक शिक्षा निदेशक पूर्णचंद किशन को 27 अप्रैल को न्यायालय में
व्यक्तिगत पेश होने के निर्देश दिए हैं। प्रार्थी जौनायचा कला गांव निवासी
बिंदु यादव प|ी संजय यादव का चयन तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती परीक्षा 2016
में प्रथम लेवल पर उच्च वरीयता पर हो गया था।
उनके अधिवक्ता सुधीर यादव
सागा ने कोर्ट को बताया कि इसके बाद भी उन्हें गृह जिला अलवर आवंटित करने
के बजाय उदयपुर आवंटित कर दिया गया और जुलाई 2017 में नियुक्ति दे दी गई।
जबकि उनसे कम वरीयता वालों को गृह जिले में नियुक्ति दी गई है। इस पर
न्यायालय ने 12 अक्टूबर 2017 को अंतरिम आदेश देकर शिक्षिका की अलवर जिले
में काउंसलिंग कराने के आदेश दिए, लेकिन विभाग ने न्यायालय के आदेश की
पालना नहीं की। इस पर प्रार्थी ने अवमानना याचिका दायर कर दी। याचिका के
निस्तारण के बाद विभाग ने 6 अप्रेल 2018 को प्रार्थी को राजकीय उच्च
प्राथमिक विद्यालय, वाजमिया (मावली) उदयपुर के स्थान पर गृह जिले अलवर में
राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय मन्नाका, तूलेड़ा आवंटित कर दिया। इसके बाद
भी अभी तक विभाग ने शिक्षिका के वहां नियुक्ति के आदेश जारी नहीं किए। इस
पर कोर्ट ने कड़ा रुख अपनाते हुए प्रारंभिक शिक्षा निदेशक को हाईकोर्ट में
27 अप्रैल को तलब किया है।
Important Posts
Advertisement
UPTET news
';
(function() {
var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true;
dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js';
(document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq);
})();
Photography
Popular Posts
- व्याख्याता(स्कुल शिक्षा) राजनीति विज्ञान के कार्मिकों द्वारा चाही गई परीक्षा/पद विज्ञप्ति भर्तियों /साक्षात्कार में सम्मिलित होने हेतु अनापत्ति आदेश
- महत्वपूर्ण सुचना : अल्पसंख्यक समुदाय छात्रवृत्ति फार्म 30 तक
- 35 हजार थर्ड ग्रेड शिक्षकों के स्थायीकरण के आदेश जारी : तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती, 2012
- शिक्षकों को पदोन्नती का लाभ मिले
- रेलवे भर्ती का रिजल्ट नवंबर में जारी होने की संभावना
- यहां छात्रों के फेल होने पर बांटते है चेतावनी की मिठाई
- शिक्षा विभाग कार्यालयों के नम्बर
- सम्मान के लिए 8 हजार में से एक भी शिक्षक नहीं मिला
- अच्छी खबर : तृतीय श्रेणी अध्यापक सीधी भर्ती 2018 के तहत चयनित अभ्यर्थियों को ब्लॉक आवंटन के आदेश जारी
- प्राचार्य बने व्याख्याताओं के तबादले निरस्त : राजस्थान शिक्षकों का ब्लॉग