बारां| विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान की ओर से जिले की नवीन
शिक्षक भर्ती तैयारी को लेकर बुधवार को स्वामी विवेकानंद विद्या निकेतन
माध्यमिक स्कूल में शिक्षा संस्थान की बैठक जिलाध्यक्ष गजानंद नागर की
अध्यक्षता में हुई। जिसमें शिक्षण सत्र 2018-19 में होने वाले नवीन शिक्षक
भर्ती साक्षात्कार, प्रशिक्षण व नियुक्तियों पर चर्चा की गई।
जिला सचिव राजेंद्र कुमार शर्मा व मंत्री प्रमोद कुमार राठौर ने बताया
कि बैठक में जिला शिक्षक चयन समिति के पदाधिकारियों ने तय किया कि नवीन
शिक्षक भर्ती तीन चरणों में संपन्न होगी। प्रथम चरण में 12 मई को स्वामी
विवेकानंद विद्या निकेतन माध्यमिक स्कूल बारां, 13 मई को आदर्श विद्या
मंदिर माध्यमिक स्कूल छबड़ा तथा 14 मई को आदर्श विद्या मंदिर माध्यमिक स्कूल
सीसवाली पर साक्षात्कार होंगे। नवीन शिक्षक चयन समिति में शिक्षा विभाग के
विभागीय प्रतिनिधि, विद्या भारती के प्रांतीय एवं जिले के पदाधिकारियों के
पैनल की ओर से नवचयनित पात्र शिक्षकों का सात दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण नौ
से 16 जून को आदर्श विद्या मंदिर माध्यमिक स्कूल छबड़ा में होगा। प्रशिक्षण
लेने के बाद ही नियुक्ति दी जाएगी। प्रशिक्षण वर्ग में सभी नवीन शिक्षक
विद्या भारती संगठन की प्राथमिक जानकारी, विभिन्न विषयों का सामान्य ज्ञान,
शिक्षण अभिरुचि, योग्यता एवं क्षमता का मूल्यांकन कर कौशल उन्नयन तथा
क्षमता संवर्धन करेंगे। जिलाध्यक्ष की आेर से वर्ग संचालन टोली की घोषणा की
गई। जिसमें बारां से ओमप्रकाश पाराशर, किशनगंज से कृष्णकन्हैया पांचाल,
समरानियां से जोधराज नागर, नाहरगढ़ से सत्यनारायण पांचाल, छबड़ा से अमृतलाल
मीणा, मनोरमा शर्मा, छीपाबड़ौद से हरिसिंह गोचर, अटरू से कुंजबिहारी राठौर,
अंता से घनश्याम वर्मा, सीसवाली से राकेश गौतम, सत्यनारायण मेघवाल, मांगरोल
से गिरिराज कुमार वर्मा आदि को दायित्व सौंपा गया है।
Important Posts
Advertisement
UPTET news
';
(function() {
var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true;
dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js';
(document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq);
})();
Photography
Popular Posts
- व्याख्याता(स्कुल शिक्षा) राजनीति विज्ञान के कार्मिकों द्वारा चाही गई परीक्षा/पद विज्ञप्ति भर्तियों /साक्षात्कार में सम्मिलित होने हेतु अनापत्ति आदेश
- महत्वपूर्ण सुचना : अल्पसंख्यक समुदाय छात्रवृत्ति फार्म 30 तक
- 35 हजार थर्ड ग्रेड शिक्षकों के स्थायीकरण के आदेश जारी : तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती, 2012
- शिक्षकों को पदोन्नती का लाभ मिले
- रेलवे भर्ती का रिजल्ट नवंबर में जारी होने की संभावना
- यहां छात्रों के फेल होने पर बांटते है चेतावनी की मिठाई
- शिक्षा विभाग कार्यालयों के नम्बर
- सम्मान के लिए 8 हजार में से एक भी शिक्षक नहीं मिला
- अच्छी खबर : तृतीय श्रेणी अध्यापक सीधी भर्ती 2018 के तहत चयनित अभ्यर्थियों को ब्लॉक आवंटन के आदेश जारी
- प्राचार्य बने व्याख्याताओं के तबादले निरस्त : राजस्थान शिक्षकों का ब्लॉग