मोहनलाल सुखाड़िया यू्निवर्सिटी के शिक्षकों ने सूटा की वैधता पर सवाल उठाए
हैं। कुछ शिक्षकों ने बुधवार को कुलपति को ज्ञापन में कहा कि यूनिवर्सिटी
के कुछ शिक्षक अवैधानिक तरीके से सूटा का संचालन कर रहे हैं। शिक्षकों ने
सूटा के संचालन को लेकर आपत्ति करते हुए कहा है कि विवि में शिक्षकों ने इस
प्रकार का कोई वैधानिक संगठन नहीं बनाया है।
डॉ. नीता त्रिवेदी, डॉ. डॉली
मोगरा, डॉ. विनीत सोनी, डॉ. अजीत कुमार भाबोर, डॉ. अाशीष सिसोदिया और डॉ.
पीयूष भादविया ने ज्ञापन देकर कहा कि अगर तथाकथित सूटा संगठन के नाम से कोई
भी सूचना या ज्ञापन दिए जाएंगे तो उसमें कई शिक्षक उनके साथ नहीं हैं। इन
शिक्षकों के प्रतिनिधि मंडल ने सूची जारी की, जिसमें 47 शिक्षकों ने
प्रतिनिधि मंडल की आपत्ति का समर्थन किया। इनमें लॉ कॉलेज डीन प्रो. आनंद
पालीवाल, आर्ट्स कॉलेज डीन प्रो. साधना कोठारी, कॉमर्स कॉलेज डीन प्रो.
जी.सोरल सहित कई शिक्षक शामिल रहे। दूसरी ओर, सूटा के अध्यक्ष देवेंद्र
सिंह राठौड़ ने कहा कि वर्ष 2016 में जिन 112 लोगों ने सदस्यता ली थी,
उनमें प्रो. साधना कोठारी, प्रो. जी. सोरल और प्रो. अनिल कोठारी सहित कई
शिक्षक थे। वहीं दो साल से विवि से जुड़े हर मामलों में सूटा को शामिल किया
जाता है और उनका पक्ष लिया जाता है। अब जब विश्वविद्यालय की भर्तियों में
गड़बड़ी की बात आई तो हम अवैधानिक हो गए।
Important Posts
Advertisement
UPTET news
';
(function() {
var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true;
dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js';
(document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq);
})();
Photography
Popular Posts
- व्याख्याता(स्कुल शिक्षा) राजनीति विज्ञान के कार्मिकों द्वारा चाही गई परीक्षा/पद विज्ञप्ति भर्तियों /साक्षात्कार में सम्मिलित होने हेतु अनापत्ति आदेश
- महत्वपूर्ण सुचना : अल्पसंख्यक समुदाय छात्रवृत्ति फार्म 30 तक
- 35 हजार थर्ड ग्रेड शिक्षकों के स्थायीकरण के आदेश जारी : तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती, 2012
- शिक्षकों को पदोन्नती का लाभ मिले
- रेलवे भर्ती का रिजल्ट नवंबर में जारी होने की संभावना
- यहां छात्रों के फेल होने पर बांटते है चेतावनी की मिठाई
- शिक्षा विभाग कार्यालयों के नम्बर
- सम्मान के लिए 8 हजार में से एक भी शिक्षक नहीं मिला
- अच्छी खबर : तृतीय श्रेणी अध्यापक सीधी भर्ती 2018 के तहत चयनित अभ्यर्थियों को ब्लॉक आवंटन के आदेश जारी
- प्राचार्य बने व्याख्याताओं के तबादले निरस्त : राजस्थान शिक्षकों का ब्लॉग